पवित्रता के पावन पर्व रक्षाबंधन पर दीदियों ने बांधा परमात्म रक्षा सूत्र

० संवाददाता द्वारा ० 
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान शांतिवन में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ दीदियों ने भाइयों को परमात्म रक्षासूत्र बांधकर अपने जीवन को सदा पवित्रता के बंधन में बांधने और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प कराया। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि यदि हम अपना सर्वस्व परमात्मा पर न्यौछावर कर देते हैं तो फिर वह हमारी रक्षा करता है।
फिर परमात्मा की जिम्मेदारी हो जाती है। यदि परमात्मा शिव बाबा को अपना बना लिया तो जीवन में कुछ पाना शेष नहीं रह जाता है। रक्षा बंधन हमें जीवन में सदा पवित्र विचारों को अपनाने, पवित्रता के बंधन में बंधने और जीवन में बुराइयों से दूर रहने का संदेश देता है।
संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि परमात्मा हम सभी मनुष्य आत्माओं को पवित्रता का जीवन बनाने का दिव्य संदेश देकर नई सतयुगी दुनिया में जाने के लायक बनाते हैं। सतयुग में प्रकृति के पांचों तत्व संतुलित अवस्था में रहते हैं जो सदा सुखदायी होते हैं। आज प्रकृति के पांचों तत्वों का संतुलन बिगड़ गया है। इसके चलते प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। नेपाल में आई भीषण आपदा बहुत दुखदायी है। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।
अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आप सभी यज्ञ रक्षक, विश्व रक्षक, पर्यावरण रक्षक बनकर अपना जीवन आदर्श बनाएं। योग-तपस्या कर अपनी उन्नति करें और दूसरों के लिए प्रेरक बनें। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ऊषा दीदी ने कहा कि परमात्मा कहते हैं कि मेरे बच्चों सदा पवित्रता के सूत्र में बंधे रहना। 
चाहे ईश्वरीय सूत्र कहें, पवित्रता का सूत्र कहें, स्नेह का सूत्र कहें, यह सारे सूत्र ही एक सूत्र में बंधे हैं, वह है पवित्रता। पवित्रता ही नई दुनिया का आधार है। सदा आपस में स्नेह के सूत्र में बंधे रहें। आपस में संस्कार मिलन करें। एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करें। पवित्रता के बंधन में सदा बंधे रहें।
संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी शशि दीदी ने शिव बाबा को भोग लगाया। मधुरवाणी ग्रुप के बीके सतीश भाई व टीम ने रक्षाबंधन पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. बीके सविता दीदी ने किया। ज्ञान सरोवर की निदेशका बीके प्रभा दीदी, ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई, अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई,
 मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल, आवास-निवास के प्रभारी बीके देव भाई, युवा प्रभाग के आत्म प्रकाश भाई, समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अ‌वतार भाई, डॉ. सतीश गुप्ता, बीके सुधीर भाई, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके लीला दीदी, बीके नीलू दीदी सहित सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाई-बहनें मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार