संदेश
Jaipur : संदीप चौधरी बने विकसित भारत संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Jaipur ; बच्चों द्वारा एक मिलियन पौधे लगाए जाएंगे One Million Plantatio...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण हेतु सीआईओ के बच्चों की रैली
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन की तरफ़ से पूरे भारत में पर्यावरण पर राष्ट्रव्यापी अभियान मिट्टी में हाथ दिल वतन के साथ 25 जुलाई तक चलाया जा रहा है इस के तहत जयपुर में बच्चों की एक रैली बड़ी चौपड़ से रवाना होकर जौहरी बाज़ार, सांगानेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। अल्बर्ट हॉल पर संबोधित करते हुए चिल्ड्रन इस्लामिक आर्गेनाइजेशन की प्रदेश अध्यक्ष रुबिना अबरार ने बताया कि ये अभियान का उद्देश्य बच्चों की तरफ़ से पब्लिक पार्क, हॉस्पिटल,स्कूल व धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना है। इस एक माह चलने वाले अभियान के अंतर्गत पूरे देश में बच्चों के द्वारा एक मिलियन पौधे लगाए जाएंगे। रैली में बच्चों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का मेसेज दिया। जमाअत ए इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद नाज़ीमुद्दीन ने संबोधित करते हुए इस कदम को बहुत सराहा और बताया कि पेड़ लगाना पर्यावरण को बचाने के लिए बेहद ज़रूरी है,उन्होंने आखरी ईशदूत ...
संदीप बने विकसित भारत संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | जयपुर के आरआईसी के ऑडिटोरियम में पर्यावरण चेतना के प्रणेता और सामाजिक नेतृत्व के प्रतिमान संदीप चौधरी को विकसित भारत संकल्प संस्थान का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि उस गहरी राष्ट्रवादी चेतना का प्रतिनिधित्व है, जो भारत को संस्कारित, स्वावलंबी और वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में देखना चाहती है। वर्षों से हरित अभियान, वृक्षारोपण और जलवायु संरक्षण के माध्यम से करोड़ों लोगों को जोड़ने वाले चौधरी अब इस विचार को शिक्षा, संस्कृति और सेवा के माध्यम से और अधिक व्यापक रूप देने जा रहे हैं। अपने उद्बोधन में चौधरी ने घोषणा की कि वे अब ‘विश्व का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय’ स्थापित करने का संकल्प लेते हैं , एक ऐसा विश्वविद्यालय जो केवल डिग्रियाँ नहीं देगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा, विज्ञान, संस्कृति और नवाचार का सजीव संगम होगा। यह विश्वविद्यालय ज्ञान के साथ भारत की आत्मा को भी पोषित करेगा, जहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को दिशा देंगे। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ महे...
डाॅ.सत्यनारायण सिंह स्मृति व्याख्यान में हुआ पुस्तक व वेबसाईट लोकार्पण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। स्व. डाॅ. सत्यनारायण सिंह पूर्व आई.ए.एस. की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर में आयोजित ’’डाॅ.सत्यनारायण सिंह द्वितीय स्मृति व्याख्यान’’ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पद्म भूषण डॉ.डी.आर. मेहता ने ’’शासन ओर मानवता’’ विषय पर बोलते हुए कहा कि “शासन” का तात्पर्य मात्र प्रशासनिक संरचना, नीतियों एवं कानूनों से नहीं है, बल्कि यह उस दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली का प्रतीक है जिससे एक राज्य या संस्था अपने नागरिकों की आवश्यकताओं, अधिकारों और गरिमा का सम्मान करते हुए कार्य करती है। जब शासन की प्रक्रिया में मानवता का भाव जुड़ जाता है, तब वह मात्र नियंत्रण नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बन जाती है। उन्होंने कहा कि मानवता केंद्रित शासन का आशय है दृढ़ निर्णयों में संवेदनशीलता, योजनाओं में सहभागिता, और कार्यप्रणाली में करुणा। यह वह विचार है जहाँ नीति का आधार आंकड़े नहीं, इंसान होते हैं। जब एक प्रशासक, नेता या कोई भी शासकीय तंत्र यह समझने लगे कि उसके निर्णय किसी समाज, परिवार या व्यक्ति के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं, तब ही वास्तविक लोकतांत्रिक शासन की...
बदलो बिहार,बनाओ नई सरकार' अभियान की यात्रा जारी रहेगी ; डॉ सुनीलम
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० चम्पारण,बिहार | महात्मा गांधी के प्रपौत्र, सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के नेतृत्व में 'बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार' अभियान के तहत की जा रही यात्रा पूर्वी चंपारण के ग्राम तुरकौलिया पहुंची, जहां 4 अगस्त 1917 में अंग्रेजों ( नीलहों ) द्वारा किसानों को पेड़ से बांधकर पीटे जाने के खिलाफ महात्मा गांधी पहुंचे थे। वहां ग्राम पंचायत कार्यालय में तुषार गांधी को आमंत्रित करने के बाद मुखिया विनय कुमार द्वारा तुषार गांधी को बोलने से रोका गया, अभद्रता की गई तथा महात्मा गांधी की विरासत पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। इस के बावजूद तुषार गांधी ने पंचायत कार्यालय के बाहर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने नीतीश सरकार के संरक्षण में की गई इस घृणित कार्यवाही की निंदा करते हुए नीतीश कुमार से अपील की कि वे सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किए गए अलोकतांत्रिक और अमर्यादित आचरण के लिए माफी मांगे। डॉ सुनीलम ने कहा कि देश में नफरत और हिंसा के खिलाफ अभियान चलाने के लिए तुषार गांधी जाने जाते हैं तथा उनके नेतृत्व में की जा रह...