संदेश

COWE की 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026' में वसुंधरा राजे ने दिए एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भविष्य के लिए तैयार रहे, बदलाव को अपनाएं और तकनीक को समझें, लेकिन इसे स्वयं पर कभी हावी न होने दें। आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए तकनीकी बदलाव व्यवसायों को तेजी से प्रभावित करेंगे, इसलिए सभी को समय रहते खुद को तैयार करना होगा। हाल ही में ट्विटर में एआई के कारण हुए लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक को समझना और अपनाना अब बहुत जरूरी हो गया है। यह बात पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, स्मृति ईरानी ने 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (वाईज) 2026' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा इस वर्ष समिट की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन दू ग्लोबल लीडरशिप’ है। स्मृति ईरानी ने वुमंस कलैक्टिव फोरम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त शोध का भी जिक्र किया, जिसमें बताया गया है कि छोटे और मध्यम उद्योगो की बड़ी पूंजी अदालतों में चल रहे मामलों के कारण फंसी रहती है।...

धूमधाम से मना जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल पालथी कैफे में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक समावेशी और सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर क्राफ्ट फेस्टिवल 2026 का दो दिवसीय आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को पालथी कैफे, जयपुर में किया गया। यह फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प, समकालीन कला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामुदायिक संवाद का संगम है। फेस्टिवल का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों, शिल्पकारों, युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के बीच सार्थक संवाद, सहयोग और रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है। फेस्टिवल में स्थापित विशेष आर्टिस्ट वॉल पर युवा और उभरते कलाकारों ने अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित कीं। आगंतुकों को कलाकारों से सीधे संवाद करने और उनकी रचनात्मक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। पारंपरिक शिल्पकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया : • फ्लावर मेकिंग • ड्राई फ्लावर कार्ड मेकिंग • नैचुरल गुलाल मेकिंग • पॉटरी (मिट्टी शिल्प) दर्शकों ने शिल्प निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा और उसकी बारीकियों को समझा। विशेष क्राफ्ट सर्कल में आर्ट थेरेपिस्ट द्वारा कला-आधारित ...

AI बताएगा कहां लगाएं पैसा ऑल-न्यू जियो फाइनेंस ऐप’ लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : वित्तीय ऐप्स की लंबी लिस्ट, जटिल विकल्प और अंतहीन स्क्रॉलिंग से जूझ रहे ग्राहकों के लिए ‘जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड’ ने एक ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ऐप पारंपरिक तरीके से सिर्फ प्रोडक्ट लिस्टिंग करने के बजाय एक ‘इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस’ की तरह काम करेगा। यह Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ के विपरीत यह ऐप 15 AI एजेंट्स और 70 के करीब डिसीजन-मेकिंग-इंजिन्स के दम पर यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। मतलब अगर आप होम लोन ढूंढ रहे हैं, निवेश शुरू करना चाहते हैं या बीमा कवर बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐप आपको सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो आपके प्रोफाइल से मेल खाते हों। होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। यूज़र को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट-बार मे...

सैमसंग इंडिया ने लॉन्च की एडवांस्ड AI फोन सीरीज़ गैलेक्सी S26

चित्र
० योगेश भट्ट ०  गुरुग्राम, सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज़ भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अब तक का सबसे आसान और नैचुरल 'एजेंटिक एआई' मोबाइल अनुभव देते हैं। चाहे बात प्लानिंग की हो, जानकारी खोजने की या फिर कंटेंट को कैप्चर और एडिट करने की—गैलेक्सी S26 सीरीज़ हर काम को इतना आसान बना देती है कि यूजर्स को तकनीक की बारीकियों के बजाय सिर्फ बेहतरीन नतीजों पर ध्यान देना होता है। गैलेक्सी S26 सीरीज़ को सैमसंग की सबसे बेहतरीन खूबियों—दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा सिस्टम और गैलेक्सी एआई—को मिलाकर तैयार किया गया है। यह तालमेल गैलेक्सी S26 यूजर्स को सुरक्षा या प्राइवेसी से समझौता किए बिना पूरे दिन बेधड़क अपने फोन पर निर्भर रहने का भरोसा देता है। डिस्प्ले तकनीक में दशकों के नवाचार को आगे बढ़ाते हुए, सैमसंग ने गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के साथ मोबाइल इंडस्ट्री का पहला इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले पेश किया है। यह पिक्सेल लेवल पर प्राइवेसी के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कस्टमाइज्ड चिपसेट और पहले से बेह...

सड़क सुरक्षा पर रोज़मर्टा ने लॉन्च की कॉमिक बुक

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, लम्बे समय से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली कंपनी रोज़मर्टा टेक्नोलॉजीज़ लि ने बच्चों के लिए एक कॉमिक बुक ‘द क्युरियस बंच’ का लॉन्च किया। पुस्तक का अनावरण नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में सड़क सुरक्षा पर आयोजित तीसरे सीआईआई नेशन कॉन्क्लेव के दौरान किया गया। यह लॉन्च रोज़मर्टा की इस अवधारणा को दर्शाता है कि स्थायी सड़क सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि हम कम उम्र से ही बच्चों में किस तरह ज़िम्मेदाराना व्यवहार को प्रोत्साहित करते हैं। भारत में सड़क सुरक्षा की चुनौती बेहद गंभीर है। हाल ही के वर्षों में कई प्रयासों के बावजूद सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। इसी के मद्देनज़र, भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा के 4 ईः इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेन्ट एवं एमरजेन्सी केयर-पर आधारित व्यापक रणनीति को प्राथमिकता दी है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि 2030 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए व्यवस्थित सुधारों, टेक्नोलॉजी के अडॉप्शन को बढ़ावा देने और आम जनता को जागरुक बनाने की ज़रूरत है। बुनियादी सुविधाएं और कानू...

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के प्रमुख रामबहादुर राय ने कहा कि प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और सेवा की संस्थापक इला भट्ट की पुस्तक ‘महिलाएं, काम और शांति’ भाषणों का संकलन है लेकिन इसमें सिर्फ बोले हुए शब्द नहीं है। समाज के साथ दशकों तक जुड़े रहने से मिले अनुभवों का निचोड़ है। ये अनुभव उतने ही गहन और व्यापक हैं जितना कि हमारा आकाश। गांधीजी और कस्तूरबा जो प्रयोग महिलाओं के बीच करना चाहते थे, उसे इला भट्ट ने महिलाओं के बीच कर दिखाया और आगे बढ़ाया। इस पुस्तक में सिर्फ भारतीय महिलाओं की चिंता नहीं है, बल्कि दक्षिण-एशियाई महिलाओं की भी चिंता है। उन्होंने कहा कि माइक्रोफाइनेंस इला भट्ट की सबसे बड़ी देन है। वे दिमाग से कम और दिल से ज्यादा काम करती थीं। रामबहादुर राय ‘महिलाएं, काम और शांति’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा, यह बहुत महत्त्वपूर्ण पुस्तक है, इस अर्थ में कि अगर आपको अंधेरे से बाहर निकलना है, आप रोशनी की तलाश में हैं, तो यह पुस्तक टॉर्च की तरह, रोशनी की तरह, सूरज की किरण की तरह काम करेगी। कार्यक्रम का आयोजन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्...

दिल्ली में पहली बार होगा 25 से 31 मार्च तक International Film Festival

चित्र
By : ANAND CHOUDHARY, Correspondent,NEW DELHI. नई दिल्ली: दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (आईएफएफडी) होगा। यह महोत्सव 25 से 31 मार्च 2026 तक चलेगा। यह सिर्फ फिल्म दिखाने का मौका नहीं है, बल्कि पूरे शहर को जोड़ने वाला एक बड़ा सिनेमा उत्सव है। मुख्य आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा, लेकिन इसका जादू पूरे शहर में फैलेगा। महोत्सव का मकसद है कि हर दिल्लीवासी बेहतरीन और विश्वस्तरीय फिल्में देख सके। आईएफएफडी सिर्फ फिल्म देखने तक ही सीमित नहीं है। यह दिल्ली को ग्लोबल फिल्म दुनिया से जोड़ने, नए टैलेंट को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग के नए अवसर बनाने वाला प्लेटफॉर्म है। साथ ही यह स्थानीय फिल्मकारों और रचनात्मक व्यवसाय (ऑरेंज इकोनॉमी) के लिए भी कई मौके लेकर आएगा। यह महोत्सव दिल्ली में फिल्म और कहानियों का एक सप्ताह तक चलने वाला लंबा जश्न है, जो हर किसी को सिनेमा का आनंद देगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, दिल्ली को भारत की सिनेमाई राजधानी बनाना मेरा लक्ष्य है।आईएफएफडी 2026 अपने आकार और विस्तार में अब तक का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव होगा। यहां 125 से ज्यादा भा...