संदेश

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए West Delhi से राहत सामग्री ट्रक से रवाना // ...

चित्र

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में ‘देवी चौधरानी’ फिल्म का हुआ प्रमोशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय का मुक्तमंच हाल ही में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक उपन्यास पर आधारित फिल्म “देवी चौधरानी” का प्रमोशन किया गया । ‘बंगाल की बैंडिट क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक किरदार पर बनी इस फिल्म के प्रमोशन के अवसर पर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी और अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभ्रजीत मित्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर कई दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक सभी इस आयोजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अंततः हज़ारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम एक भव्य रूप ले सका। कार्यक्रम के दौरान प्रोसेनजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “देवी चौधरानी” केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि बंगाल के भूले-बिसरे इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि इस ऐतिहासिक कृति को अवश्य देखें। उनकी उपस्थिति से पूरे परिसर में विश्वविद्यालय मार्गों पर सि...

देवी क्रॉपसाइंस ने लॉन्च किए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नए कृषि उत्पाद

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : देवी क्रॉपसाइंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने नवीनतम CIB-पंजीकृत एवं वैज्ञानिक रूप से मान्य कृषि उत्पादों की श्रृंखला को लॉन्च किया। यह पहल टिकाऊ कृषि, अवशेष-मुक्त उत्पादन और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। एस.पी. देशमुख, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग), देवी क्रॉपसाइंस, ने कंपनी के प्रमुख उत्पाद बूम फ्लॉवर (नाइट्रोबेंजीन 20% EW) की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब उत्पाद सूची में और भी सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और अवशेष-मुक्त बायो उत्पाद शामिल किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि कंपनी भारत के जैविक व टिकाऊ कृषि अभियान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डॉ. एस. लोगनाथन, डायरेक्टर – इंटरनेशनल बिज़नेस, ने बताया कि देवी क्रॉपसाइंस वर्तमान में 27 देशों में कार्यरत है। “बूम फ्लॉवर ने हर देश में मिट्टी की सेहत सुधारी, फसल को अधिक मजबूत बनाया और उपज बढ़ाई है। भारतीय कृषि नवाचार अब वैश्विक स्तर पर किसानों का विश्वास जीत रहा है।” डा० मानस रंजन पंडा, डिप्टी जनरल मै...

डर पर जीत ही असली जीत है

चित्र
०  श्याम कुमार कोलारे  ०  डर हमेशा हमें दूसरों का गुलाम बना देता है, यह पंक्ति जीवन का एक बहुत बड़ा सत्य अपने भीतर समेटे हुए है। इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन कोई दूसरा व्यक्ति, कोई परिस्थिति या कोई चुनौती नहीं होती, बल्कि उसका अपना डर होता है। यही डर हमें कमजोर बनाता है, आत्मविश्वास छीन लेता है और हमें दूसरों की बातों व उनके दबाव में जीने पर मजबूर कर देता है। डर का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह दिखने में वास्तविक लगता है, जबकि इसकी असली जड़ केवल हमारे मन में होती है।  जब तक हम इसे सच मानते रहते हैं, यह हमें बांधकर रखता है। लेकिन जैसे ही इंसान भीतर से हिम्मत जुटाता है और आत्मविश्वास के साथ खड़ा हो जाता है, तो वही लोग जो डराते थे, सिर झुकाकर सामने आते हैं।डर हमेशा इंसान को दूसरों का गुलाम बना देता है। यह एक साधारण-सी बात नहीं बल्कि जीवन का सबसे गहरा सच है। इंसान अक्सर दूसरों से इसलिए हार जाता है क्योंकि वह उनके डराने की कोशिश को सच मान लेता है। जब तक हम डर के अधीन रहते हैं, तब तक लोग हमें नीचा दिखाते हैं, हमें दबाते हैं और हमें अपनी शर्तों पर जीने के लिए मजबूर करते हैं। ...

शुरू होगा राजस्थान में पर्यटन ऐप दिया कुमारी ने पर्यटन क्षेत्र की कई हस्तियों का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, । फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2025 की शुक्रवार को भव्य शुरुआत हुई। तीन दिवसीय इस आयोजन का पहला दिन राजस्थान की परंपरा और आधुनिकता के संगम का सजीव उदाहरण बना।  सिटी पैलेस, जयपुर में हुए उद्घाटन समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर रुक्मणि रियाड़, एफएचटीआर प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह चंदेला, एफएचटीआर महासचिव सीए वीरेंद्र एस. शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र एस. शाहपुरा सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और मेहमान नवाज़ी हमारी असली ताक़त है। आरडीटीएम 2025 इसी पहचान को और सशक्त बनायेगा और हमें राज्य को पर्यटन जगत की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान को दुनिया का नंबर वन डेस्टिनेशन बनाना है। हम जल्दी ही राजस्थान में पर्यटन ऐप शुरू करेंगे जिसकी सहायत...

IFWJ के अधिवेशन में देश भर के पत्रकारों की आवाज को और बुलंद करने का लिया संकल्प

चित्र
० आशा पटेल ०  जोधपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन का समारोह राजस्थान सरकार के मंत्री के. के. बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के 15 राज्यों से आए 600 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में विविधता और ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर जोधपुर के इकाई का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में आयोजित करने के अलावा जोधपुर के पत्रकारों के हितों के लिए संकल्प के पत्र का विमोचन किया गया। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के महासचिव अश्विनी व्यास ने बताया कि, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व ने आयोजित इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जोधपुर महापौर वनिता सेठ, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा, साध्वी प्रीति प्रियवंदा,  पूर्व विधायक मनीषा पंवार, मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, वरिष्ठ पत्रकार आयशा खानम व अमित भट्ट के अलावा आई ...

हरिजन सेवक संघ के गांधी शांति मिशन की GOI पीस फाउंडेशन यात्रा

चित्र
० आशा पटेल ०  जापान :  गांधी शांति प्रतिनिधिमंडल जापान के माउंट फ़ूजी के समीप स्थित शिनफ़ूजी रेलवे स्टेशन पहुँचा। वहाँ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत सुश्री युका सायोनजी द्वारा किया गया। वे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री प्रिंस सायोनजी किनमोची की परनातिन तथा GOI पीस फाउंडेशन एवं उसकी सहयोगी संस्था मे May Peace Prevail on Earth इंटरनेशनल की पूर्व बोर्ड सदस्य हैं। सुश्री सायोनजी के अपने वाहन से प्रतिनिधिमंडल एक घंटे की यात्रा के बाद GOI पीस फाउंडेशन के शांति पार्क पहुँचा। जहां 194 देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए हैं। जापान सरकार ने इस पार्क को शांति केंद्र (Peace Centre) के रूप में आधिकारिक मान्यता दी है। हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉ शंकर कुमार सान्याल के नेतृत्व में गांधी शांति मिशन कोरिया और जापान की यात्रा पर हैं। इस चार सदस्यीय दल में श्रीमती शिखा सान्याल पी मारुती और संजय राय शामिल हैं। गांधी शांति मिशन दल ने विश्व शांति पार्क में पहुंच कर विश्वशांति के लिए सामूहिक सर्व धर्म प्रार्थना की। इस अवसर पर संत विनोबा भावे की 93वी जयंती दिवस को मनाया गया। इस दौरान महात्मा गां...