एमआईटी-डब्ल्यूपीयू प्लेसमेंट 2026 : 200+ छात्रों को ₹10 लाख से ऊपर का पैकेज
० आशा पटेल ० पुणे: एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू), पुणे में साल 2026 का प्लेसमेंट सीजन बेहद सफल रहा। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और छात्रों की प्रतिभा पर उद्योगों के भरोसे को दर्शाते हुए इस बार रिकॉर्ड 750 प्रमुख कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। इस सीजन के दौरान आईटी , कोर इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, एनर्जी, एफएमसीजी और बीएफएसआई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 2500 से अधिक छात्रों का चयन किया गया। पिछले कुछ वर्षों में कैंपस का दौरा करने वाली कंपनियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह विश्वविद्यालय की व्यापक उद्योग पहुंच और तकनीकी, विश्लेषणात्मक व समस्या-समाधान आकलनों में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। संगठनों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत में ही छात्रों के साथ जुड़कर उनकी पेशेवर परिपक्वता और तैयारियों पर गहरा विश्वास जताया। इस प्लेसमेंट सीजन में भाग लेने वाले में अमेज़न, एनवीडिया , शेवरॉन इंजीनियरिंग, जेपी मॉर्गन, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्गन स्टेनली, आईबीएम, ओरेकल, कमिंस, पैकार , बेकर ह्य...