REC ने मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

० योगेश भट्ट ० 
 नई दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट में आंतरिक टूर्नामेंट आयोजित करके खेल भावना के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिए इन खेलों का आयोजन किया गया।

समारोहों की शुरुआत इनडोर प्रतियोगिताओं में शतरंज टूर्नामेंट में 16 प्रतिभागियों के बीच रणनीतिक मुकाबले हुए, जबकि टेबल टेनिस स्पर्धा में 12 खिलाड़ियों ने बेहतरीन और तकनीक का प्रदर्शन किया।
इन उत्सवों में टीम ऊर्जा (मेन इन ब्लू) और टीम शक्ति (मेन इन रेड), जिनमें कुल 28 खिलाड़ी शामिल थे। शानदार टीमवर्क और ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दिखाते हुए, टीम शक्ति ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।

आरईसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजीत श्रीवास्तव ने नेतृत्व करते हुए, टीम शक्ति के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में टेबल टेनिस टूर्नामेंट और क्रिकेट मैच दोनों में सक्रिय रूप से भाग लिया और मैच का विजयी शॉट लगाया।

इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा खेल अनुशासन, रणनीतिक सोच और दृढ़ता विकसित करते हैं ये ऐसे गुण हैं जो मैदान और हमारे पेशेवर जीवन, दोनों में आवश्यक हैं। मेजर ध्यानचंद की विरासत का सम्मान हमें सामूहिक प्रयास और समर्पण के मूल्य की याद दिलाता है। आरईसी परिवार को इतने उत्साह, ऊर्जा और सच्ची टीम भावना के साथ एकजुट होते देखना बहुत सुखद है।

इस समारोह की शोभा टीएससी बोश, निदेशक (परियोजना) और राजेश कुमार, निदेशक (वित्त) ने भी बढ़ाई, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, टीमों का मनोबल बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट कौशल, उत्साह और खेल भावना को सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास