8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन में पहली बार 3900 रनर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

० संवाददाता द्वारा ० 
आबू रोड। 9 अगस्त को होने वाली 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन को लेकर रनर्स में भारी उत्साह । मैराथन की बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दस दिन के अंदर तीन हजार रनर्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब तक 3900 रनर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मैराथन की तैयारियों को शांतिवन के दादीजी मीटिंग रुम में बैठक आयोजित की गई। इसमें तैयारियाें की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बता दें कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में इस बार 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है। 21.9 किमी की इस मैराथन की शुरुआत मनमोहिनीवन से सुबह 5 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी।
बैठक में महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन विश्व बंधुत्व की मिसाल रहा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आपस में जोड़ने का कार्य किया। मैराथन में भी देश-विदेश से हजारों रनर्स भाग लेकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि मैराथन में आबूरोड और माउंट आबू के सामाजिक संगठनों, पुलिस- प्रशासन, सीआरपीएफ आदि सभी का हर साल सराहनीय सहयोग रहता है।
मैराथन की तैयारियों को लेकर बीके सचिन भाई ने बताया कि अब मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए हैं। रनर्स की टाइमिंग और दूरी मापने के लिए विशेष डिवाइस पहनाई जाएगी। इससे सभी का पूरा रिकार्ड मेंटेन हो सकेगा। यदि कोई रनर्स वाहन यूज करता है तो डिवाइस पकड़ लेगी और उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। रोटी विभाग के प्रमुख बीके भानू भाई ने बताया कि इस बार एक तय समय पर माउंट आबू पहुंचने वाले प्रत्येक रनर्स को मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान साइंटिस्ट विंग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई, सीए बीके ललित भाई, आवास-निवास के प्रभारी बीके देव भाई, सफाई विभाग के प्रभारी बीके जगदीश भाई सहित अन्य डिपार्टमेंट प्रभारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार