संदेश

सितंबर 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ.बी.लाल इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए हुआ 'आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, डॉ. बी. लाल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में नवप्रवेशित एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी एवं एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए ‘आरंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तरुणा मदान गुप्ता, साइंटिस्ट ‘जी’ एवं प्रमुख, इंडियन क्लिनिकल ट्रायल एंड एजुकेशन नेटवर्क , डिवीजन ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), दिल्ली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. बी. लाल गुप्ता, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बी. लाल ग्रुप तथा प्रो. एन. के. लोहिया, एमेरिटस प्रोफेसर–NAMS, NASI सीनियर साइंटिस्ट, सचिव, NASI राजस्थान चैप्टर एवं अध्यक्ष, ISSRF कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अपर्णा दत्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, बीआईबीटी ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, फैकल्टी सदस्यों एवं रिसर्च असिस्टेंट्स का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, प्रतिबद्धता एवं स्पष्ट उद्देश्य के साथ अपनी स्नातकोत्तर शैक्षणिक यात्रा प्रारम्भ करने के लिए प्रेर...

‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक—मुख्य सचिव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  ‘विकसित राजस्थान-2047’ के विजन के चार प्रमुख स्तंभों—युवा शक्ति, नारी शक्ति, अन्नदाता तथा सुशासन/नीति-वित्त एवं प्रशासन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय वी. मुदालियर की सह-अध्यक्षता में एसएलबीसी की 170वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्रेडिट ग्रोथ, वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक क्रेडिट ग्रोथ के साथ वित्तीय समावेशन पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि समाज के हर वर्ग तक संस्थागत वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और बैंक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। श्रीनिवास ने कहा कि बै...