संदेश

सितंबर 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बॉम्बे क्रीमरी लॉन्च : ₹10 से शुरू आइसक्रीम बेचेगी रिलायंस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी RCPL अब आइसक्रीम बाजार में भी उतर गई है। कंपनी ने बॉम्बे क्रीमरी नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹10 से शुरू होगी। बॉम्बे क्रीमरी की आइसक्रीम रियल डेयरी क्रीम से बनाई जाएगी। कंपनी ने इसे कोन, कप, टब, बार और स्टिक जैसे अलग-अलग फॉर्मेट में उतारा है। फिलहाल इसकी बिक्री पश्चिम भारत में शुरू की जा रही है और जल्द ही इसे पूरे देश में उपलब्ध कराने की योजना है। RCPL का कहना है कि वह बॉम्बे क्रीमरी को किफायती कीमत पर प्रीमियम डेयरी अनुभव देने वाले ब्रांड के तौर पर पेश कर रही है। कंपनी अपने बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पहुंच और कंज्यूमर इनसाइट्स के सहारे इस कैटेगरी में लंबे समय के लिए उतर रही है। RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि बॉम्बे क्रीमरी को इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि आइसक्रीम में डेयरी की असली पहचान बनी रहे। कंपनी का दावा है कि वह रियल डेयरी क्रीम से बनी आइसक्रीम को ऐसी कीमत पर उपलब्ध कराना चाहती है, जो भारतीय परिवारों की पहुंच में हो। बॉम्बे क्रीमरी के साथ RCPL पह...

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : किताबों,विचारों और संवाद के ज़रिए भारत की सोच के 20 सालों का जश्न

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल जनवरी 2027 में अपने 20वें संस्करण के आयोजन की तैयारी कर रहा है। फ़ेस्टिवल नहीं अपने उन दो दशकों का जश्न मना रहा है जिनमें वह लेखकों, विचारकों, कलाकारों और दर्शकों के साथ उन किताबों को एक मंच पर लेकर आया जिन्होंने हमें दुनिया को समझने में मदद की है। 2006 में अपनी स्थापना के बाद से, फ़ेस्टिवल ने 8,000 से अधिक लेखकों, वक्ताओं और कलाकारों की मेज़बानी की है, 50 लाख से अधिक दर्शकों का स्वागत किया है, और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, प्रसारण सहयोगियों और मीडिया नेटवर्क के माध्यम से 1 अरब से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुँच बनाई है। फ़ेस्टिवल एक ऐसा साझा स्थान बन गया है जहाँ साहित्य, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, दर्शन, कला और समकालीन संस्कृति के बीच संवाद की अविरल धारा बहती है। जयपुर से लेकर पूरी दुनिया तक, फ़ेस्टिवल का विस्तार एक अंतरराष्ट्रीय परिघटना की तरह हुआ है, इस में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व, मालदीव और आयरलैंड जैसे देशों के 15 से अधिक संस्करण शामिल हैं।  जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु बनकर उभरा है...

महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी में बैटरी-एज-ए-सर्विस को बढ़ाया

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई। महिंद्रा ने अपने पूरे इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी पोर्टफोलियो में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) का  विस्तार किया है। अब यह सुविधा BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e में उपलब्ध होगी। BE 6 SPORTEQ के लॉन्च के साथ BaaS कार्यक्रम ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की खरीद को अधिक सुलभ बनाता है। इसके तहत ग्राहक वाहन और बैटरी के लिए अलग-अलग वित्तपोषण कर सकते हैं। यह एक डुअल-फाइनेंसिंग संरचना के जरिए संभव होता है। BaaS के तहत ग्राहक BE 6 SPORTEQ को ₹11.45 लाख में खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए ₹3.75 प्रति किलोमीटर की उपयोग लागत पर वित्तपोषण करा सकते हैं। इससे वाहन खरीदने की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है। साथ ही, ग्राहकों को अपने मासिक खर्च को अधिक लचीले तरीके से प्रबंधित करने की सुविधा मिलती है, जिससे ईवी का स्वामित्व हासिल करने का एक अधिक स्मार्ट तरीका उपलब्ध होता है। इससे ऐसे स्वामित्व समाधानों की मांग की पुष्टि होती है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में आने वाली शुरुआती वित्तीय बाधाओं को कम करते हैं। ग्राहकों से मिले इस सकारात्मक फीडबैक के आधार पर महिंद्रा ...

जयपुर के साई गिरिधर बने फाड़ा के 38वें अध्यक्ष : ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली , भारत के ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग की राष्ट्रीय संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने साई गिरिधर को वर्ष 2026-28 के लिए फाडा का 38 वां अध्यक्ष नियुक्त किया । यह निर्णय 62वीं वार्षिक आम सभा के बाद आयोजित 323वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में लिया गया। साई गिरिधर जयपुर, राजस्थान स्थित साइशा मोटर्स प्रा लि के प्रबंध निदेशक हैं। उनके समूह के पास स्कोडा, वोल्वो कार्स, JSW MG मोटर तथा MG Select की डीलरशिप्स हैं। ऑटोमोबाइल व्यवसाय में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले गिरिधर ने अपनी यात्रा वर्ष 1995 में जयपुर में डेवू मोटर्स की डीलरशिप से शुरू की थी। वे पिछले 10 वर्षों से राजस्थान अधिकृत मोटर एसोसिएशन के सचिव हैं और एक दशक से अधिक समय से फाड़ा से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय नेतृत्व में शामिल होने से पहले वे चार वर्षों तक फाड़ा राजस्थान के राज्य अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2026-28 के लिए अमर जतिन शेट, प्रबंध निदेशक, ग्रुप शमन (होंडा कार्स, वोक्सवैगन और ट्रायम्फ के डीलर), मुंबई, को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदीप अग्रवाल, मैनेजिंग पार्टनर,ओएमजी ग्रुप (ह...

हिन्दी माह का केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में उद्घाटन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,दिल्ली में हिंदी माह-2026 का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रो. काशीनाथ न्योपाने निदेशक,प्रकाशन विभाग ,प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता ,शैक्षणिक , प्रो. सुकान्त कुमार सेनापति, पूर्व कुलपति, श्रीसोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात तथा प्रो मधुकेश्वर भट्ट , कुलपति के विशेष कार्याधिकारी तथा प्रो अजय कुमार मिश्रा, राज भाषा प्रभारी अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया । अरुण कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ परामर्शदाता , राजभाषा एवं विधि ,डा शुक्ला मुखर्जी , पूर्व परियोजना अधिकारी , जगन्नाथ झा , केन्द्रीय सहायक जन सूचना अधिकारी ,श्रीमती निधि परसरिया, संविदा सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को स्मरणीय बनाया । अरुण कुमार विद्यार्थी ने कार्मिकों को हिंदी माह-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी । प्रो. काशीनाथ न्योपाने ,प्रकाशन विभाग ने देश के लिए हिन्दी के महत्त्व पर प्रकाश डाला , प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी , अधिष्ठाता शैक्...

व्हर्लपूल ने 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी 4-डोर रेफ्रिजरेटर की लक्ज़ूरियम रेंज लांच किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : व्हर्लपूल ने अपनी प्रीमियम 4-डोर रेफ्रिजरेटर रेंज लक्ज़ूरियम लॉन्च की। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं, जो शानदार सौंदर्य, स्मार्ट क्षमता और रोजमर्रा की उपयोगिता का सही संतुलन चाहते हैं, के लिए डिज़ाइन किया गया प्रमुख 654L रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल का अब तक का सबसे उन्नत रेफ्रिजरेशन प्लेटफॉर्म पेश करता है। खाद्य संरक्षण के स्वर्ण मानक, वास्तुशिल्प रूप से बेहतर प्रारूप और उद्योग तथा भारत में पहली बार किए गए नवाचारों Tको एक साथ लाते हुए, 4-डोर रेफ्रिजरेटर की लक्ज़ूरियम रेंज को प्रीमियम भारतीय घरों की विकसित होती जरूरतों को पूरा करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। बेहतरीन कूलिंग तकनीक और स्मार्ट स्टोरेज फ्लेक्सिबिलिटी से लेकर शानदार फिनिश और सोच-समझकर तैयार किए गए इंटीरियर तक, हर एलिमेंट को प्रीमियम रेफ्रिजरेशन के भविष्य को फिर से परिभाषित करते हुए एक उन्नत ओनरशिप अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लॉन्च पर नकुल तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा: "जब हम बड़ी क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर के मौजूदा उपयोगकर्ताओं से मिले, तो ...

ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन ने उद्यमियों को बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली ! रेल आडिटोरियम रेल म्युजिअम चाणक्यपुरी में लघु उद्योग दिवस के अवसर पर व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य उपलब्धि के लिए व्यापारियों के हित में कार्य कर रही सामाजिक संस्था ग्लोबल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स फाऊंडेशन ने उद्यमियों को बिजनेस अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, मेयर निर्मला साहु, संदीप मारवाह,  पूर्व आईएएस अमिताभ राजन, पूर्व आईआरएस संजय शरण, पूर्व एलाईड आईएएस अनिल सक्सेना, पूर्व अवर सचिव गृह मंत्रालय आर के श्रीवास्तव, पूर्व भारत सरकार अधिकारी नमिता राकेश आदि उपस्थित थे ! उपस्थित अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुशील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार सोनी एवं इवेंट आर्गेनाइजर राजा तालुकदार ने किया ! सम्मानित होने वाले वाले उद्यमियों में ए के सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, मेघनाथ सहनी,  अभिजीत श्रीवास्तव, प्रभात रमण, देवेंद्र सिंह, इरशाद आलम रिज़वी, आशीष श्रीवास्तव, आदित्य राज माहेश्वर...

दिग्गज फ़िल्म मेकर कुकू कोहली के श्रृद्धांजलि सभा में शामिल हुई फ़िल्मी हस्तिया

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  Mumbai : फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में निधन हो गया था! कुकू कोहली का असली नाम संदेश कोहली था और वह कई दशकों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे। उन्होंने बतौर निर्देशक कई यादगार फिल्में दीं, लेकिन उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में 'फूल और कांटे' का नाम सबसे ऊपर आता है। 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म से अजय देवगन ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। फिल्म जबरदस्त सफल रही और अजय देवगन के करियर की शानदार शुरुआत मानी जाती है।  कुकू कोहली ने 'कोहराम', 'सुहाग', 'हकीकत', 'जुल्मी', 'अनाड़ी नंबर 1' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'वो तेरा नाम था' थी! जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। कुकू कोहली के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी जानी-मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी हैं। अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से उनके दो पुत्रीया पूजा और करिश्मा है! उनके निधन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया, जिसने कई यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया और एक ब...