संदेश

सितंबर 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शांतिवन में जन्माष्टमी पर दो दिन सजेगा श्रीकृष्ण- राधारानी का राज दरबार- स्वर्णिम युग की दिखेगी झलक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय शांतिवन परिसर के गेट नंबर एक के सामने दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल झांकी 4 सितंबर और 5 सितंबर को सजाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 75 फीट लंबे इस पांडाल में श्रीकृष्ण के बालरूप से लेकर राधा-मीरा का श्रीकृष्ण से प्यार, गोवर्धन पर्वत, राधा-श्रीकृष्ण का झूला, गीता ज्ञान देते श्रीकृष्ण, शेषनाग और स्वर्णिम दुनिया की झलक दिखेगी। झांकी का शुभारंभ 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर शाम 7 बजे किया जाएगा जो रात 11 बजे तक रहेगी। इसे लाइटिंग और साउंड के संयोजन से झांकी को कलात्मक रूप दिया गया है। झांकी के संयोजक बीके चिरंजीवी भाई ने बताया कि झांकी में श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं, माखनचोरी आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के साथ श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग से जुड़े तमाम पहलुओं में छिपे आध्यात्मिक रहस्यों को दिखाया जाएगा। झांकी में विशेष रूप से श्रीलक्ष्मी-श्रीनारायण का राज दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे इस तरह सजाया जाएगा, जिसमें स्वर्णिम युग की झलक दिखेगी। साथ ही श्रीकृष्ण-राधा ...

पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो का JioPC आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना नया हार्डवेयर खरीदे। JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बताते चलें कि पहले JioPC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था। जियो का दावा है कि JioPC पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकता है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JioPC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए ज...

स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने पंजाब के सबसे बड़े ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट्स शुरू किया

चित्र
० आशा पटेल ०  बठीडा, स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने बठिंडा, पंजाब में 42 मेगावाट पीक के ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है । यह राज्य के अपनी तरह के सबसे बड़े ग्रुप कैप्टिव सोलर इंस्टॉलेशन में से एक है। इस प्रोजेक्ट से स्वराज ट्रैक्टर्स की फैक्ट्रियों की करीब 50% बिजली जरूरत पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी की जो व्यापक रणनीति भविष्य के लिए तैयार और कम कार्बन वाला मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम खड़ा करने की है, यह उसका बड़ा पड़ाव है। महिंद्रा सस्टेन ने इस 42 MWp सोलर प्रोजेक्ट को विकसित किया और चालू किया है। यह मोहाली, पंजाब स्थित स्वराज ट्रैक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और फाउंड्री ऑपरेशंस को रिन्यूएबल बिजली देगा। करीब 141 एकड़ में फैले इस इंस्टॉलेशन में फिक्स्ड टिल्ट स्ट्रक्चर पर लगे हाई एफिशिएंसी एन-टाइप टॉपकॉन बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल्स लगाए गए हैं। प्रोजेक्ट की शेष क्षमता से पंजाब में मौजूद महिंद्रा ग्रुप की दूसरी इकाइयों की बिजली खपत को ग्रीन बनाने का प्रस्ताव है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गगनजोत सिंह ने कहा, "...

KS Moters : महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 SPORTEQ का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महिंद्रा ने अपनी नई और अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 SPORTEQ सीरीज़ को जयपुर के के एस मोटर्स डीलरशिप पर लॉन्च किया। नई BE 6 SPORTEQ ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस उपलब्ध होगा। इस अवसर पर रिजनल सेल्स मैनेजर वरुण शर्मा,रिजनल सेल्स मैनेजर संजय शर्मा, डायरेक्टर करण गहलोत एवं जीएम साकेत जैन सहित महिंद्रा एवं के एस मोटर्स से जुड़े अन्य अतिथि, ग्राहक एवं वाहन प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने नई BE 6 SPORTEQ का अनावरण किया और इसके अत्याधुनिक फीचर्स एवं डिजाइन का अवलोकन किया। महिंद्रा की नई BE 6 SPORTEQ सीरीज़ की शुरुआती कीमत रु11.45 लाख है। अपने आकर्षक एवं स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस है। महिंद्रा BE 6 SPORTEQ को भारत में उपलब्ध सबसे अधिक टेक्नोलॉजी-समृद्ध फीचर्स वाले वाहनों में से एक है। BE 6 SPORTEQ में ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड फीचर्स, स्मार्ट एवं प्रीमियम इंटीरियर तथा उन्नत सुरक्षा स...

आम आदमी पार्टी राजस्थान ने जारी किया नगरीय निकाय चुनाव 2026 का घोषणा-पत्र

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के स्थानीय चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें मुख्यत भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा किया गया है. साथ ही निगमों, परिषदों और पालिकाओं के जरिए शहर को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी, अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था देने पर जोर दिया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला चुनाव है। राजस्थान ही नहीं पूरे देश में लोकल बॉडीज गवर्नमेंट भ्रष्टाचार के कारण जनता को वो सुविधाएं और सेवाएं देने में असफल हैं जो उनको देनी चाहिए. शहर की शिक्षा, प्लानिंग, स्वास्थ्य, सफाई, सड़क, फुटपाथ, सार्वजनिक परिवहन, प्रदूषण, पार्किंग, व्यापारिक सुविधाएँ, निर्माण अनुमति, और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाएँ नगर निकाय के कामकाज से सीधे जुड़ी हैं। इसी कारण AAP ने अपने घोषणा-पत्र में स्थानीय स्तर पर प्रभावी और जवाबदेह व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज के अनुसार जिन विकसित देशों को देख कर लोकल बॉडीज का कॉन्सेप्ट हमारे यहां लागू किया गया है, उसमें हमारे ...