जल्द ही ‘गीत रामायण’ का हिंदी रूपांतरण आएगा


नयी दिल्ली - प्रकाशन विभाग दत्त प्रसाद जोग के 'गीत रामायण' का हिंदी रूपांतरण लाएगा। यह निर्णय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक बैठक में लिया।



 जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी पत्रों के माध्यम से आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा के कला एवं संस्कृति, जनजातीय कल्याण एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य मंत्री गोविंद एस. गावड़े को भी दी।


गीत रामायण के बारे में


यह महाकाव्य रामायण की घटनाओं का क्रमवार वर्णन करने वाले 56 मराठी गीतों का संग्रह है। वर्ष 1955-1956 में इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, पुणे द्वारा किया गया था। 'गीत रामायण' को उसके गीत, संगीत और गायन के लिए सराहा गया। जी. डी. मडगुलकर द्वारा लिखित और सुधीर फड़के की संगीत रचना वाले इन गीतों को "मराठी सुगम संगीत का मील का पत्थर" और रामायण का "सबसे लोकप्रिय" मराठी संस्करण माना जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत