"क़ुतुब मेल" दिल्ली से प्रकाशित,निष्पक्ष और स्वस्थ पत्रकारिता का सदैव समर्थक.
बिजनेस पत्रकारिता के लिए योगेश भट्ट सम्मानित
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
नयी दिल्ली - G.N.N .की ओर से बिजनेस पत्रकारिता मे उल्लेखनीय योगदान के लिए योगेश भट्ट इँडियन पँच ब्यूरो चीफ दिल्ली को 2019 का एवार्ड दिल्ली के एन डी एम सी कनवेन्शन सैन्टर मे प्रदान किया गया ।
० आशा पटेल ० जयपुर | टीम इंडिया ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित Special Olympics Unified Basketball 3x3 World Cup 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के केंद्र में रहे राजस्थान के स्पेशल एथलीट सम्यक सिंघल, जिनकी खेल निपुणता, समर्पण और अदम्य हिम्मत ने टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दिया। इसी ख़ुशी में और उसके स्वागत में राधा बाग मुहाना मंडी रोड पर एक जश्न का आयोजन किया गया | Down Syndrome से ग्रस्त होने के बावजूद, सम्यक पिछले 10 वर्षों से लगातार बास्केटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी खेल के प्रति जुनून ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह मेडल न सिर्फ टीम इंडिया की जीत है, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर मार्गदर्शन देने वाले कोचिंग स्टाफ और टीम सदस्य हेड कोच राज कुमार पाल, अतिरिक्त कोच अब्बास ने टीम इंडिया को अत्यंत रणनीतिक, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी बनाए रखा। इस मेच में सम्यक सिंघल (राजस्थान), हीत सावंत (गुजरात), अमरजीत सिंह (पंजाब) और यूनिफाइड पार्टनर्स आयुषपाल (हिमाचल प्...
० आशा पटेल ० जयपुर । राज्य सरकार द्वारा रजिस्टर्ड सहकारी समितियों द्वारा अवाप्ति से पूर्व व अवाप्ति प्रक्रिया के दौरान ही खातेदारों से भूमि क्रय की जाकर सरकार से पंजीकृत विभिन्न सहकारी समितियों द्वारा विभिन्न कॉलोनिया सृजित कर बसा दी गयी एवं सदस्यों द्वारा बैंक व वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऋण लेकर मकान बना लिये गये, जिनमें सरकार द्वारा सभी मूलभूत सुविधाऐं यथा पानी, बिजली, सीवर लाईन, रोड, नालिया, रोड लाईट आदि का विकास करवा दिया गया। नियमन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाडा ने बताया कि वर्तमान में उक्त योजना की 80 से 100 प्रतिशत तक कॉलोनियॉ विकसित है। आवासन मण्डल द्वारा बसी हुई योजनाओं की भूमि की अवाप्ति कर कुछ का मुआवजा कोर्ट में जमा करवा दिया व पेपर पजेशन तो ले लिया गया, परन्तु भौतिक रूप से सन् 1988 से आज तक कब्जा नहीं ले पाया। भौतिक रूप से भूमि के पजेशन नहीं ले पाने व योजनाऐं आवासीय भूखण्डों में निर्मित व विकसित हो जाने के कारण अवाप्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी एवं तत्कालीन सरकारों द्वारा समय समय पर पॉलिसी के तहत आदेश जारी कर इनको अवाप्ति से मुक्त किया गया। ...
० आशा पटेल ० नयी दिल्ली। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद अपने समर्पित ईपीसीएच पवेलियन के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हस्तनिर्मित उत्पादों की एक विशिष्ट श्रृंखला का प्रदर्शन इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएच्ई 2026) के 9वें संस्करण में कर रही है । इस प्रदर्शनी का आयोजन 5 से 8 अगस्त तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। ईपीसीएच पवेलियन का उद्घाटन ईपीसीएच के डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रमुख सदस्य निर्यातक, भाग लेने वाले कारीगर एवं आतिथ्य उद्योग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच ने कहा “हॉस्पिटैलिटी उद्योग भारतीय हस्तशिल्प निर्माताओं, निर्यातकों एवं कारीगरों के लिए व्यापक संभावनाएँ प्रदान करता है, क्योंकि होटल, रिसॉर्ट एवं रेस्तरां अपने अतिथियों को अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार विशिष्ट, सतत एवं डिजाइन-आधारित उत्प...
० आशा पटेल ० जयपुर | आईएफडब्ल्यूजे का आह्वान सिस्टम के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन,प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाइयों व झूठे मुकदमों के विरोध में प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार राजधानी की सड़कों पर सेंट्रल पार्क गेट नम्बर 01 पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए | आईएफडब्ल्यूजे के पत्रकारों ने दिखाई अपनी ताकत अब अनिश्चितकालीन धरना शहीद स्मारक पर प्रारंभ हो गया है | देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विशाल इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकारों की आजिविका पर प्रशासन की आड़ में जेसलमेर में गत दिनों 20 साल से नियमित चल रहे रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने और झूठे मुकदमों के खिलाफ सैकड़ों पत्रकार राजधानी जयपुर में एकत्रित हुए। आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठोड ने बताया की मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए पांच बजे के आश्वासन के बाद भी उन्हें प्रतीक्षा करवाई जा रही थी । यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का यह हाल है तो राजस्थान में सरकार की संवेदनशीलता को भली-भांति समझा जा सकता है। और दो घंटे बाद भी मुख्यमंत्री कार...
० आशा पटेल ० जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष प्रो. राम निवास शर्मा के नेतृत्व में कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर बकाया पेंशन एवं पेन्शन भुगतान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुहार लगाईं। कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने समस्या के सम्बंध में सोसाइटी के प्रतिनिधियों से विस्तृत में चर्चा की। प्रोफेसर शर्मा ने कुलाधिपति को इस बात से अवगत कराया कि राज्य सरकार ही विश्व विद्यालय कर्मचारियों को वेतन देती है अतः राज्य सरकार को ही सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान करना चाहिए । गंभीर मुद्दे को सुनकर कुलाधिपति ने भी अपनी सहमति जताई । प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि पहले भी हम पेंशनर्स ने पांच महीने की पेंशन ना मिलने पर लगातार धरना/ प्रदर्शन कर चुके है। परिणाम स्वरूप सरकार ने विश्व विद्यालय को लोन दिलाया तब कहीं जाकर पेंशन का भुगतान हुआ था । यही नहीं अब फिर तीन महीने की पेंशन बकाया हो चुकी है और विश्व विद्यालय पेंशन देने में असमर्थ है। पेंशनर्स की सारी समस्या को राज्यपाल ने धैर्य पूर्वक सुनी । उन्होंने समस्या सुन कर ...
० संवाददाता द्वारा ० पिलखुवा अयोध्या धाम, श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को ऑनलाइन आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की। विशिष्ट सानिध्य प्राप्त हुआ वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती" का। कार्यक्रम का संचालन आंचल जैन मध्य प्रदेश व संध्या श्रीवास्तव सांझ छतरपुर मध्य प्रदेश ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से रीता गुगलानी द्वारा की गई। श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना, महिला कवित्रियों ने कविताओं से रचा हरित इतिहास।कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही की दो छोटे-छोटे बाल कवियों ने पर्यावरण पर अपनी सुंदर पंक्तियां प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया। वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है। बाल कवि हिमांक गोयल, पिलखुवा बाल कवि नन्दिका अग्रवाल हापुड़ ,सुषमा भंडारी,रीता गुगलानी, फरीदाबाद,रजनी सिंह, गाजियाबाद, डाॅ० शशि जायसवाल, प्रयागराज, उत्तर प्रदे...
० मनोहर चावला ० हमने आज़ादी की ८० वी सालगिरह बड़े धूमधाम से मना ली । पूरा देश आज़ादी के जश्न में मशगूल रहा लेकिन यह आज़ादी कैसे मिली- कितनी जाने गई, कितनी क़ुर्बानियाँ दी गई। कितने घर - बेघर हुए। इन्सान कितना बदल गया था ये सब आज की पीढ़ी को नहीं मालूम हुआ । उसे तो आज़ादी का जश्न मनाना था । लालक़िले पर सुन्दर सुन्दर झांकियाँ देखनी थी नेताओ को भाषण देना था। और अनेक लोगो को सम्मानित होना था। लेकिन आज़ादी कैसे मिली ? उसके आँखों देखे कुछ दृश्य हम अपने पाठको और नई पीढ़ी को दिखाना चाहते है। क्योंकि विभाजन का नज़ारा ख़ाकसार की इन आँखों ने भी नज़दीक से देखा है । ब्रिटिश साम्राज्य के मुकुट रत्न भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली। यह घटना विभाजन की चुनौती से भरी हुई थी। देश दो हिस्सों में बंट गया - हिंदू बहुल भारत और मुस्लिम बहुल पाकिस्तान। इसका नतीजा खून-खराबा और लंबे समय तक चलने वाला सदमा था।भारत और पाकिस्तान की आज़ादी की घोषणा क्रमशः 15 अगस्त और 14 अगस्त को की गई थी। लेकिन 17 अगस्त तक दोनों देशों की सीमाओं की घोषणा नहीं की गई थी। यहीं से अराजकता की शुरुआत हुई। हिंसा भड़क उठी क्योंकि आ...
टिप्पणियाँ