संदेश

सितंबर 8, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 : 16 शिक्षक विजेता घोषित

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, देशभर के 16 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 का विजेता चुना गया है। देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण मिले थे। विजेताओं की घोषणा शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में की गई। देशभर से चुने गए 79 शिक्षकों ने जूरी के सामने अपनी शिक्षण पद्धतियों, कक्षा में किए गए नए प्रयोगों और विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव से जुड़े परिणाम प्रस्तुत किए। यह पुरस्कार कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को आठ विषयों में दिया गया। इनमें बिजनेस स्टडीज एवं एंटरप्रेन्योरशिप, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स और फिजिक्स शामिल हैं। प्रत्येक विषय में एक सरकारी और एक निजी स्कूल के शिक्षक को राष्ट्रीय विजेता चुना गया। इस तरह आठ विषयों में कुल 16 शिक्षक विजेता बने। शिक्षकों के चयन में उनकी शैक्षणिक योग्यता या सेवा अवधि के बजाय कक्षा में उनके काम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों पर उसके असर को प्राथमिकता दी गई। शिक्षकों को विषय की समझ, ...

द्वारका से अपने घर के लिए निकले फरीद बीच रास्ते से लापता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली : फरीद अहमद पश्चिमी दिल्ली के द्वारका से अपने संबधी से मुलाक़ात कर अपनी स्कूटी से अपने निवास स्थान जमना पार दिल्ली के लिए निकले,लेकिन आज तक वह अपने घर नहीं पहुंचे,उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ़ मिला तो परिवार तथा दोस्त,रिश्तेदारों को चिंता हुई और उनकी खोज खबर के लिए भाग दौड़ शुरू हो गई,लेकिन उनके लापता होने की कोई कहीं से खबर नहीं लगी,आखिर में निराश हो कर परिवार वालों ने दिल्ली के पालम पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। फरीद अहमद के छोटे भाई अनीस अंसारी ने बताया कि हम अभी भी अपने स्तर पर फरीद को तलाश रहे हैं और उन्होंने लापता फरीद का  हुलिया बताया साथ ही लोगों से राज नगर पार्ट 2 से चौहान बांगर के बीच या कहीं से फरीद के बारे में किसी के पास कोई सूचना हो तो दिए गए फोन नंबर पर सूचना देने की कृपा करें फरीद अहमद ,उम्र 56 साल ,कद 5 फुट चार इंच ,रंग गेहुआं ,हल्का क्रीम कलर का सफारी सूट पहने हुए ,पैरों में स्पोर्ट्स शूज़। स्कूटी नंबर DL 5S BP1852 से दिनांक-06-09 2026 रात आठ बजे राज नगर पार्ट-2 ,पालम ,नयी दिल्ली से जमना पार चौहान बांगर अपने निवास ...

टाटा हिताची का खड़गपुर में नए वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा तेज और बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  खड़गपुर,पश्चिम बंगाल : भारत की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनियों में शामिल टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल स्थित अपने खड़गपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नए वेयरहाउस का उद्घाटन किया। नई सुविधा से कंपनी की सप्लाई चेन और इन्वेंटरी मैनेजमेंट क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और देशभर में ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस सपोर्ट अधिक तेजी और विश्वसनीयता के साथ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नए वेयरहाउस का उद्घाटन टाटा हिताची के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिरोशी होसोकावा, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह वेयरहाउस टाटा हिताची की वेयरहाउसिंग और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाएगा। इससे महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स की स्टोरेज, हैंडलिंग और उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा। इसके सप्लाई चेन की कार्यक्षमता बढ़ाने, इन्वेंटरी की आवाजाही को सुव्यवस्थित...

3,500 शो और 25 लाख दर्शक : भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : भारतीय कला और दुनिया के बड़े सांस्कृतिक शो को एक मंच पर लाने की कोशिश ने तीन साल में बड़ा आकार ले लिया है। मार्च 2023 में शुरू हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC में अब तक 3,500 से ज्यादा शो हो चुके हैं, करीब 25 लाख लोग पहुंच चुके हैं और 10,500 से ज्यादा कलाकार 15 से अधिक भाषाओं में अपनी कला पेश कर चुके हैं। NMACC के मंच पर भारतीय कहानियों को भी बड़े प्रोडक्शन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया। मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल, राजाधिराज: लव. लाइफ. लीला और NMACC की अपनी प्रस्तुति द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन इसके बड़े उदाहरण हैं। वहीं स्टूडियो थिएटर और द क्यूब में हिंदी, गुजराती, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं में थिएटर, संगीत, कॉमेडी और डांस के छोटे और प्रयोगधर्मी कार्यक्रम भी होते रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय दर्शकों को दुनिया के बड़े मंचों की चर्चित प्रस्तुतियां मुंबई में देखने को मिलीं। द साउंड ऑफ म्यूजिक, वेस्ट साइड स्टोरी, MAMMA MIA!, द फैंटम ऑफ द ओपेरा और Wicked जैसे अंतरराष्ट्रीय शो NMACC पहुंचे। यही वह सोच है जिसे NMACC की संस्थ...

शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां UNESCO की Tentative List में शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर बड़ी पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक और भित्तिचित्रों से सजी हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि शेखावाटी के अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनू, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महांसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर की ऐतिहासिक हवेलियों को इस सूची में जगह मिली है। यह राजस्थान की विरासत को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में अहम उपलब्धि है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शेखावाटी की हवेलियां अपनी अनूठी भित्तिचित्र कला, स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। हवेलियों की दीवारों पर उकेरे गए जीवं...

थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के लघु चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  थेसालोनिकी,ग्रीस 6 से 13 सितंबर तक भारतीय विरासत और सांस्कृतिक कूटनीति के तहत एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ग्रीस में भारत के राजदूत रविशंकर ने थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर (TIF) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय लघु चित्रकार पद्मश्री तिलक गीताई की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी,पद्मश्री तिलक गीताई द्वारा पारंपरिक भारतीय लघु चित्रकला की उत्कृष्ट निपुणता को प्रदर्शित करती है। मेले में आने वाले दर्शकों को सदियों पुरानी किशनगढ़ बीकानेर और मुगल शैलियों की एक शानदार यात्रा का अनुभव हो रहा है, जिन्हें पारंपरिक तकनीकों, कीमती रंगों और असली सोने के वर्क का उपयोग करके उत्कृष्टता के साथ जीवंत किया गया है। राजदूत रविशंकर ने प्रदर्शनी का जटिल और कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन किया और वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। रवि शंकर ने कहा, "कला राष्ट्रों के बीच सबसे शक्तिशाली सेतुओं में से एक है। थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर में पद्मश्री तिलक गीताई के उत्कृष्ट काम को प्रदर्शित करना भारत की विरासत की गहर...

हिमालय और ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : शैलेंद्र सिंह नेगी एडीएम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ‎ देहरादून :  पर्वतीय लोकविकास समिति, भिलंगना क्षेत्र विकास समिति एवं इंद्रमणि बड़ोनी साहित्य एवं कला मंच घनसाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 42वीं ऐतिहासिक पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ दिल्ली , देहरादून से हिमालय जागरण करते हुए उतराखंड के गाँधी के आवास तथा राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अखोड़ी में लोक संस्कृति कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा विभिन्न पड़ावों घनसाली, इंटर कालेज घुत्तु , अंतिम गॉव गंगी मे ख़तलिंग धाम की यात्रा के महत्व पर गोष्ठि के साथ संपन हुई। देश प्रदेश के सुरक्षा व विकास के लिये ख़तलिंग गलेशियर के महत्व पर प्रकाश डाला गया।  उतराखंड के गाँधी इन्द्र मणी बडोनी के गॉव अखोड़ी में ‎कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। म...

मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा,सातों ब्लॉक एकजुट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। पालम विधानसभा क्षेत्र के मधु विहार वार्ड में वर्षों से चली आ रही सीवर, दूषित जलापूर्ति, जलभराव, खराब सड़कों और बढ़े हुए पानी के बिलों की समस्याओं को लेकर रविवार को आयोजित जनसभा में सातों ब्लॉकों सहित मधु विहार वार्ड के विभिन्न हिस्सों से आए निवासियों ने एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्थायी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध जनआंदोलन की चेतावनी दी। जनसभा में लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायतों और अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। कई परिवारों को सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी के कारण अपने ही घरों और गलियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल आवाजाही, महिलाओं और बुजुर्गों की दैनिक आवाजाही तथा परिवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लोगों में गंभीर चिंता है। जनसभा में Block-B की गंभीर सीवर समस्या, मधु विहार सरकारी स्कूल के पास सीवर एवं जलभराव, C-1 ब्लॉक में सीवर एवं गंदे पानी की समस्या, जलापूर्ति, अत्यधिक पानी के बिल तथा वर्षों से अधूरे पड़े डीप सीवर कार्य को प्रमुखता से उठाया गया। RWA मधु विहार के प्रधान रणबीर...