संदेश

एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा में ‘हिंदोत्सव 2026’ साहित्यिक चर्चा और नाट्य प्रस्तुति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, सहज कलात्मक फाउंडेशन और एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (एडीटी) विश्वविद्यालय, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदोत्सव 2026’ के तहत ‘आधुनिक साहित्य में कृष्ण’ विषय पर साहित्यिक चर्चा एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सहज कलात्मक फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण शेखर, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सहसंचालक सचिन निंबाळकर, एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. नचिकेत ठाकूर तथा एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा के विभागाध्यक्ष डॉ. अमोल देशमुख सहित साहित्य, कला और रंगमंच क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ‘आधुनिक साहित्य में कृष्ण’ विषय पर डॉ. सुनील देवधर और समीक्षा तेलंग ने अपने विचार व्यक्त किए। चर्चा के दौरान आधुनिक साहित्य में भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों, समकालीन संदर्भों में उनकी प्रासंगिकता और साहित्यिक अभिव्यक्ति के विविध रूपों पर विचार-विमर्श किया गया।...

भारत में चौथी तिमाही में रोजगार परिदृश्य मजबूत, कौशल तय कर रहे हैं नई भर्तियों की दिशा

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नई दिल्ली : मैन पावर ग्रुप के नवीनतम एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, वर्ष 2026 की अंतिम तिमाही में प्रवेश के साथ भारत में नियुक्तियों की रफ्तार मजबूत हुई है। भारत में 3,055 नियोक्ताओं के बीच 1 से 31 जुलाई 2026 के दौरान किए गए सर्वे के अनुसार, Q4 2026 के लिए नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (NEO) 54% रहा। यह पिछली तिमाही की तुलना में 6 प्रतिशत अंक और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अंक अधिक है। वैश्विक स्तर पर रोजगार परिदृश्य के मामले में भारत सबसे आगे है और इसका NEO वैश्विक औसत से 25 प्रतिशत अंक अधिक है। भारत में 65% नियोक्ता अक्टूबर से दिसंबर के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जबकि 11% नियोक्ताओं को कर्मचारियों की संख्या में कमी की उम्मीद है। वहीं, 24% नियोक्ताओं का अनुमान है कि उनके कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की प्रमुख वजह कंपनियों का विस्तार है, जबकि कर्मचारियों की संख्या घटाने के पीछे ऑटोमेशन/टेक्नोलॉजी और आर्थिक चुनौतियां प्रमुख कारण हैं। मुख्य आंकड़ों के पीछे एक ऐसे ...

इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 : 16 शिक्षक विजेता घोषित

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, देशभर के 16 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 का विजेता चुना गया है। देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण मिले थे। विजेताओं की घोषणा शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में की गई। देशभर से चुने गए 79 शिक्षकों ने जूरी के सामने अपनी शिक्षण पद्धतियों, कक्षा में किए गए नए प्रयोगों और विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव से जुड़े परिणाम प्रस्तुत किए। यह पुरस्कार कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को आठ विषयों में दिया गया। इनमें बिजनेस स्टडीज एवं एंटरप्रेन्योरशिप, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स और फिजिक्स शामिल हैं। प्रत्येक विषय में एक सरकारी और एक निजी स्कूल के शिक्षक को राष्ट्रीय विजेता चुना गया। इस तरह आठ विषयों में कुल 16 शिक्षक विजेता बने। शिक्षकों के चयन में उनकी शैक्षणिक योग्यता या सेवा अवधि के बजाय कक्षा में उनके काम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों पर उसके असर को प्राथमिकता दी गई। शिक्षकों को विषय की समझ, ...

द्वारका से अपने घर के लिए निकले फरीद बीच रास्ते से लापता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली : फरीद अहमद पश्चिमी दिल्ली के द्वारका से अपने संबधी से मुलाक़ात कर अपनी स्कूटी से अपने निवास स्थान जमना पार दिल्ली के लिए निकले,लेकिन आज तक वह अपने घर नहीं पहुंचे,उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ़ मिला तो परिवार तथा दोस्त,रिश्तेदारों को चिंता हुई और उनकी खोज खबर के लिए भाग दौड़ शुरू हो गई,लेकिन उनके लापता होने की कोई कहीं से खबर नहीं लगी,आखिर में निराश हो कर परिवार वालों ने दिल्ली के पालम पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। फरीद अहमद के छोटे भाई अनीस अंसारी ने बताया कि हम अभी भी अपने स्तर पर फरीद को तलाश रहे हैं और उन्होंने लापता फरीद का  हुलिया बताया साथ ही लोगों से राज नगर पार्ट 2 से चौहान बांगर के बीच या कहीं से फरीद के बारे में किसी के पास कोई सूचना हो तो दिए गए फोन नंबर पर सूचना देने की कृपा करें फरीद अहमद ,उम्र 56 साल ,कद 5 फुट चार इंच ,रंग गेहुआं ,हल्का क्रीम कलर का सफारी सूट पहने हुए ,पैरों में स्पोर्ट्स शूज़। स्कूटी नंबर DL 5S BP1852 से दिनांक-06-09 2026 रात आठ बजे राज नगर पार्ट-2 ,पालम ,नयी दिल्ली से जमना पार चौहान बांगर अपने निवास ...

टाटा हिताची का खड़गपुर में नए वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा तेज और बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  खड़गपुर,पश्चिम बंगाल : भारत की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनियों में शामिल टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल स्थित अपने खड़गपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नए वेयरहाउस का उद्घाटन किया। नई सुविधा से कंपनी की सप्लाई चेन और इन्वेंटरी मैनेजमेंट क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और देशभर में ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस सपोर्ट अधिक तेजी और विश्वसनीयता के साथ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नए वेयरहाउस का उद्घाटन टाटा हिताची के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिरोशी होसोकावा, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह वेयरहाउस टाटा हिताची की वेयरहाउसिंग और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाएगा। इससे महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स की स्टोरेज, हैंडलिंग और उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा। इसके सप्लाई चेन की कार्यक्षमता बढ़ाने, इन्वेंटरी की आवाजाही को सुव्यवस्थित...

3,500 शो और 25 लाख दर्शक : भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : भारतीय कला और दुनिया के बड़े सांस्कृतिक शो को एक मंच पर लाने की कोशिश ने तीन साल में बड़ा आकार ले लिया है। मार्च 2023 में शुरू हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC में अब तक 3,500 से ज्यादा शो हो चुके हैं, करीब 25 लाख लोग पहुंच चुके हैं और 10,500 से ज्यादा कलाकार 15 से अधिक भाषाओं में अपनी कला पेश कर चुके हैं। NMACC के मंच पर भारतीय कहानियों को भी बड़े प्रोडक्शन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया। मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल, राजाधिराज: लव. लाइफ. लीला और NMACC की अपनी प्रस्तुति द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन इसके बड़े उदाहरण हैं। वहीं स्टूडियो थिएटर और द क्यूब में हिंदी, गुजराती, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं में थिएटर, संगीत, कॉमेडी और डांस के छोटे और प्रयोगधर्मी कार्यक्रम भी होते रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय दर्शकों को दुनिया के बड़े मंचों की चर्चित प्रस्तुतियां मुंबई में देखने को मिलीं। द साउंड ऑफ म्यूजिक, वेस्ट साइड स्टोरी, MAMMA MIA!, द फैंटम ऑफ द ओपेरा और Wicked जैसे अंतरराष्ट्रीय शो NMACC पहुंचे। यही वह सोच है जिसे NMACC की संस्थ...

शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां UNESCO की Tentative List में शामिल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर बड़ी पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक और भित्तिचित्रों से सजी हवेलियों को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि शेखावाटी के अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, चूरू, डूंडलोद, फतेहपुर, झुंझुनू, खेतड़ी, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, महांसर, नवलगढ़, रामगढ़ और सीकर की ऐतिहासिक हवेलियों को इस सूची में जगह मिली है। यह राजस्थान की विरासत को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में अहम उपलब्धि है। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में राज्य सरकार राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शेखावाटी की हवेलियां अपनी अनूठी भित्तिचित्र कला, स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। हवेलियों की दीवारों पर उकेरे गए जीवं...