टाटा हिताची का खड़गपुर में नए वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगा तेज और बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट
खड़गपुर,पश्चिम बंगाल : भारत की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट निर्माता कंपनियों में शामिल टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल स्थित अपने खड़गपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में नए वेयरहाउस का उद्घाटन किया। नई सुविधा से कंपनी की सप्लाई चेन और इन्वेंटरी मैनेजमेंट क्षमताओं को मजबूती मिलेगी और देशभर में ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस सपोर्ट अधिक तेजी और विश्वसनीयता के साथ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नए वेयरहाउस का उद्घाटन टाटा हिताची के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिरोशी होसोकावा, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह वेयरहाउस टाटा हिताची की वेयरहाउसिंग और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाएगा। इससे महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स की स्टोरेज, हैंडलिंग और उपलब्धता को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा। इसके सप्लाई चेन की कार्यक्षमता बढ़ाने, इन्वेंटरी की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और ग्राहकों के उपकरणों के डाउनटाइम को कम करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर हिरोशी होसोकावा, प्रेसिडेंट स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस बिजनेस यूनिट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, ने ग्राहकों को प्रभावी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए एक मजबूत आफ्टरमार्केट इकोसिस्टम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई सुविधा टाटा हिताची के एक तेज और कुशल पार्ट्स एवं सर्विस नेटवर्क विकसित करने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी। यह नेटवर्क मशीनों के बेहतर अपटाइम और ग्राहकों की उत्पादकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर संदीप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा हिताची, ने कहा “टाटा हिताची में ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता केवल मशीन की बिक्री तक सीमित नहीं है। सही समय पर सही पार्ट्स और सर्विस सपोर्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारे ग्राहकों के व्यवसाय को लगातार सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खड़गपुर में नया वेयरहाउस हमारी सप्लाई चेन क्षमताओं को मजबूत करने और ग्राहकों को अधिक गति, दक्षता और विश्वसनीयता के साथ सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ