संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ ने नेपाल आपदा में की एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने नेपाल आपदा के पीड़ितों के लिए सहयोग में बड़ा कदम बढ़ाया है। ब्रह्माकुमारीज़ के नेपाल स्थित काठमांडू जोन ने आपदा पीड़ितों की मदद और पुनर्वास के लिए एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक नेपाल सरकार के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले को सौंपा। इसके अलावा संस्थान से जुड़े भाई-बहनों द्वारा पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें राशन सामग्री से लेकर अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है। काठमांडू जोन की वरिष्ठ पदाधिकारी बीके किरण दीदी ने बताया कि पिछले दिनों नेपाल में आई भीषण आपदा हर सभी का मन व्यथित है। आपदा के बाद ब्रह्माकुमारीज़ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिलकर निर्णय लिया कि ऐसे समय में संस्थान पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करेगा। वरिष्ठ सदस्य बीके रामसिंग भाई, बीके किशोर भाई ने बताया कि नेपाल सरकार के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले को एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया है।  हम सभी चाहते हैं कि नेपाल वासियों ने जो आपदा का दर्द सहा है वह जल्द से जल्द उससे उबर जाएं और फिर से नई शुरुआत करें। इस...

जियो का 10वां बर्थडे : सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर मनाया जश्न

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो के 10 साल पूरे हुए तो सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज देने के लिए ब्रांड्स की लाइन लग गई। लेकिन यहां मामला सिर्फ ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर आगे बढ़ जाने का नहीं था। कोई लौकी लेकर पहुंचा, किसी ने केक भेजा, किसी ने 10 साल पुराने रिश्ते की याद दिलाई तो क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को एक लंबी इनिंग्स बना दिया। टेक्नोलॉजी से लेकर OTT, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट तक कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को अपने ही अंदाज में बधाई दी। सबसे मजेदार एंट्री प्राइम वीडियो की रही। उसने ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाला अंदाज पकड़ा और लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं। जियो भी पीछे नहीं रहा, जवाब आया, “Wishes accepted. Lauki optional.” नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई। उसने लिखा, “Skip intro, we've known each other for 10 years.” जियो ने भी उसी अंदाज में 10 साल को ‘10 seasons’ में बदलते हुए लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.” वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताया। जियो के बर्थडे पर खाने-पीने की जिम्मेदारी जोमैटो ने संभा...

राजस्थान की लोकेशन्स देखकर फिल्म बनाने का मन करता है : अनिल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की लोकेशन्स अब सिर्फ फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप नहीं, बल्कि प्रदेश की पर्यटन ब्रांडिंग का बड़ा माध्यम बन रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की शूटिंग राजस्थान में करीब 40 दिन होगी। जयपुर और जैसलमेर फिल्म के प्रमुख शूटिंग स्थल होंगे। राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के अनुसार, फिल्म की शूटिंग राजस्थान के लिए केवल एक फिल्म प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि प्रदेश की विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक विविधता को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर है। राजस्थान पर्यटन भवन में अनिल शर्मा ने राजस्थान के प्रति अपने जुड़ाव और यहां की लोकेशन्स की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे राजस्थान से लगाव है। राजस्थान रहने और बसने के लिहाज से अच्छा है ही, फिल्मों के लिए भी बेहद अनुकूल है। यहां की लोकेशन्स ऐसी हैं कि उन्हें देखकर फिल्म के पर्दे पर उतारने का मन करता है। उन्होंने कहा कि अर्जुन नागा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, गुलशन ग्रोवर, अर्जुन रामपाल और निधि अग्रवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजस्थान और अनिल शर्मा का फिल्मी रिश्ता भी पुराना है...

एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा में ‘हिंदोत्सव 2026’ साहित्यिक चर्चा और नाट्य प्रस्तुति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पुणे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, सहज कलात्मक फाउंडेशन और एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (एडीटी) विश्वविद्यालय, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदोत्सव 2026’ के तहत ‘आधुनिक साहित्य में कृष्ण’ विषय पर साहित्यिक चर्चा एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सहज कलात्मक फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण शेखर, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सहसंचालक सचिन निंबाळकर, एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. नचिकेत ठाकूर तथा एमआईटी स्कूल ऑफ ड्रामा के विभागाध्यक्ष डॉ. अमोल देशमुख सहित साहित्य, कला और रंगमंच क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ‘आधुनिक साहित्य में कृष्ण’ विषय पर डॉ. सुनील देवधर और समीक्षा तेलंग ने अपने विचार व्यक्त किए। चर्चा के दौरान आधुनिक साहित्य में भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों, समकालीन संदर्भों में उनकी प्रासंगिकता और साहित्यिक अभिव्यक्ति के विविध रूपों पर विचार-विमर्श किया गया।...

भारत में चौथी तिमाही में रोजगार परिदृश्य मजबूत, कौशल तय कर रहे हैं नई भर्तियों की दिशा

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नई दिल्ली : मैन पावर ग्रुप के नवीनतम एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, वर्ष 2026 की अंतिम तिमाही में प्रवेश के साथ भारत में नियुक्तियों की रफ्तार मजबूत हुई है। भारत में 3,055 नियोक्ताओं के बीच 1 से 31 जुलाई 2026 के दौरान किए गए सर्वे के अनुसार, Q4 2026 के लिए नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (NEO) 54% रहा। यह पिछली तिमाही की तुलना में 6 प्रतिशत अंक और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अंक अधिक है। वैश्विक स्तर पर रोजगार परिदृश्य के मामले में भारत सबसे आगे है और इसका NEO वैश्विक औसत से 25 प्रतिशत अंक अधिक है। भारत में 65% नियोक्ता अक्टूबर से दिसंबर के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जबकि 11% नियोक्ताओं को कर्मचारियों की संख्या में कमी की उम्मीद है। वहीं, 24% नियोक्ताओं का अनुमान है कि उनके कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की प्रमुख वजह कंपनियों का विस्तार है, जबकि कर्मचारियों की संख्या घटाने के पीछे ऑटोमेशन/टेक्नोलॉजी और आर्थिक चुनौतियां प्रमुख कारण हैं। मुख्य आंकड़ों के पीछे एक ऐसे ...

इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 : 16 शिक्षक विजेता घोषित

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, देशभर के 16 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 का विजेता चुना गया है। देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण मिले थे। विजेताओं की घोषणा शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल में की गई। देशभर से चुने गए 79 शिक्षकों ने जूरी के सामने अपनी शिक्षण पद्धतियों, कक्षा में किए गए नए प्रयोगों और विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव से जुड़े परिणाम प्रस्तुत किए। यह पुरस्कार कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को आठ विषयों में दिया गया। इनमें बिजनेस स्टडीज एवं एंटरप्रेन्योरशिप, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, मैथमेटिक्स और फिजिक्स शामिल हैं। प्रत्येक विषय में एक सरकारी और एक निजी स्कूल के शिक्षक को राष्ट्रीय विजेता चुना गया। इस तरह आठ विषयों में कुल 16 शिक्षक विजेता बने। शिक्षकों के चयन में उनकी शैक्षणिक योग्यता या सेवा अवधि के बजाय कक्षा में उनके काम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों पर उसके असर को प्राथमिकता दी गई। शिक्षकों को विषय की समझ, ...

द्वारका से अपने घर के लिए निकले फरीद बीच रास्ते से लापता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली : फरीद अहमद पश्चिमी दिल्ली के द्वारका से अपने संबधी से मुलाक़ात कर अपनी स्कूटी से अपने निवास स्थान जमना पार दिल्ली के लिए निकले,लेकिन आज तक वह अपने घर नहीं पहुंचे,उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ़ मिला तो परिवार तथा दोस्त,रिश्तेदारों को चिंता हुई और उनकी खोज खबर के लिए भाग दौड़ शुरू हो गई,लेकिन उनके लापता होने की कोई कहीं से खबर नहीं लगी,आखिर में निराश हो कर परिवार वालों ने दिल्ली के पालम पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। फरीद अहमद के छोटे भाई अनीस अंसारी ने बताया कि हम अभी भी अपने स्तर पर फरीद को तलाश रहे हैं और उन्होंने लापता फरीद का  हुलिया बताया साथ ही लोगों से राज नगर पार्ट 2 से चौहान बांगर के बीच या कहीं से फरीद के बारे में किसी के पास कोई सूचना हो तो दिए गए फोन नंबर पर सूचना देने की कृपा करें फरीद अहमद ,उम्र 56 साल ,कद 5 फुट चार इंच ,रंग गेहुआं ,हल्का क्रीम कलर का सफारी सूट पहने हुए ,पैरों में स्पोर्ट्स शूज़। स्कूटी नंबर DL 5S BP1852 से दिनांक-06-09 2026 रात आठ बजे राज नगर पार्ट-2 ,पालम ,नयी दिल्ली से जमना पार चौहान बांगर अपने निवास ...