संदेश

सितंबर 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिमटेक और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया के बीच एमओयू , कार्बन मार्केट्स और क्लाइमेट फाइनेंस में कैपेबिलिटी बढ़ाने पर जोर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया ने प्रोफेशनल लर्निंग को मजबूत करने और उभरते क्षेत्रों में प्रोफेशनल क्षमताएं विकसित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर बिमटेक के डीन एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज प्रिया और IAI की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रुचिता वर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत बिमटेक और IAI अगले एक साल में मिलकर 2-3 सर्टिफिकेशन प्रोग्राम तैयार कर संचालित करेंगे। दोनों संस्थान मैनेजमेंट एजुकेशन और एक्चुरियल साइंस में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए इन कार्यक्रमों को विकसित करेंगे। एमओयू के तहत पहला कार्यक्रम ‘सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन कार्बन क्रेडिट्स एंड कार्बन मार्केट्स’ है। इसके जरिए वर्किंग प्रोफेशनल्स, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े लोगों को तेजी से बदल रही कार्बन इकोनॉमी की प्रैक्टिकल इंफॉर्मेशन दी जाएगी। इस कार्यक्रम की रूपरेखा बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजिब के नेतृत्व में तैयार की गई है। वह ग्लोबल कार्बन मार्केट्स से जुड़े प्रमुख सत्र भी लेंगी। इनमें ...

हम अंदर से ब्रांडेड बनें और हमारे कंटेंट से समाज को नई दिशा मिले : सरफराज सैफी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। भागदौड़ की जिंदगी के बीच तनावमुक्त जीवन जीने और मेडिटेशन के टिप्स सीखने के लिए देशभर से 1500 से अधिक मीडियाकर्मी ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मान सरोवर परिसर पहुंचे। यहां मीडिया विंग द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, रेडियो, बेव, सोशल मीडिया से जुड़े संवाददाता, संपादक और जनसंपर्क से जुड़े पत्रकार भाग ले रहे हैं। इस दौरान सभी मीडियाकर्मियों ने नशामुक्ति का भी संकल्प लिया। श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया विषय पर आयोजित इस मीडिया महा सम्मेलन पर वरिष्ठ पत्रकार सरफराज सैफी ने कहा कि क्या मीडिया सिर्फ खबर दिखाएगा यहा खबर के पीछे की सच्चाई भी सबके सामने लाएगा ? क्या मीडिया वाले सिर्फ शोर करेंगे या समाज को सही दिशा दिखाने का मौका हमें मिलेगा या मिल रहा है ? यह सवाल स्वयं से पूछने की जरूरत है। सैफी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम जो कंटेंट समाज को दे रहे हैं उससे समाज को नई दिशा मिले और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में सहायक हो। ब्रह्माकुमारीज़ ऐसे आयोजनों के माध्यम से पत्रकारों को मूल्यनिष्ठ ...

फ्रेंच भाषा सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आईलीड और एलायंस फ्रांसीसी दु बंगले ने मिलाया हाथ

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : द इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट (आईलीड) और एलायंस फ्रांसीसी दु बंगले ने फ्रेंच भाषा सीखने और सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा व्यापक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सहयोग स्थापित किया है। इस एमओयू  पर कोलकाता के तपसिया स्थित आईलीड परिसर में हस्ताक्षर किए गए। यह संस्थान में भाषा और सांस्कृतिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग के तहत आईलीड में फ्रेंच भाषा सीखने को अधिक व्यवस्थित रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे छात्रों को भाषा संबंधी कौशल विकसित करने के साथ फ्रेंच संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के बारे में जानकारी और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। एलायंस फ्रांसीसी दु बंगले के डायरेक्टर मार्क बोडिन ने कहा यह साझेदारी केवल फ्रेंच भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए सार्थक अवसर पैदा करना और फ्रेंच भाषा के माध्यम से उनके सामने व्यापक दुनिया के द्वार खोलना है। फ्रेंच सीखना केवल व्याकरण और क्रि...

जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर', ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियोफाइनेंस ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब एक ही जगह यह जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत कैसी है, साथ ही चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं। जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर ₹5,000 तक और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। ₹2,500 या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे। दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर देगा। आसान शब्दों में, यह बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है,  कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बची है। यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।...

रेवती श्रीनिवासन की पुस्तक ‘क्रिएटिंग क्लासरूम्स व्हेयर एवरी चाइल्ड बिलॉन्ग्स’ का विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई। रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए ‘क्रिएटिंग क्लासरूम्स व्हेयर एवरी चाइल्ड बिलॉन्ग्स’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक की लेखिका रेवती श्रीनिवासन, एसएमटी. सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल की डायरेक्टर-एजुकेशन एवं प्रिंसिपल हैं। यह स्कूल रेमंड ग्रुप के जेके ट्रस्ट से संबद्ध है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक सिंघानिया परिवार द्वारा 1968 में स्थापित स्कूल में तीन दशकों से अधिक समय से किए जा रहे कार्यों के अनुभवों को समेटती है। पुस्तक में 12 वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक समावेशन की जरूरत पर जोर दिया गया है। ये कहानियां उन बच्चों की हैं, जिन्होंने अपनी परिस्थितियों और चुनौतियों से जूझते हुए आगे बढ़ने का रास्ता बनाया।  रेमंड ग्रुप के सीएमडी गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, “रेमंड में शिक्षा हमेशा से हमारी उस जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, जो हम अगली पीढ़ी के प्रति महसूस करते हैं। प्रिंसिपल रेवती की यह ...

सौरभ फाडा राजस्थान अध्यक्ष नियुक्त : राज्य में अगस्त का वाहन खुदरा बिक्री डेटा जारी

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | संपन्न हुए फाडा के चुनाव में फाडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए साईं गिरिधर ने सूचित किया हैं कि सौरभ अग्रवाल को राजस्थान के लिए फाडा स्टेट चेयरमेन नियुक्त किया है। सौरभ अग्रवाल, जयपुर राजस्थान में गंगानगर व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और उनके पास टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और होंडा कार्स की डीलरशिप भी हैं| अगस्त'26 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, फाडा राजस्थान राज्य अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा प्रसन्नता की बात है की “राजस्थान ने अगस्त 2026 में राष्ट्रीय औसत से आगे 20.28% वार्षिक वृद्धि दर्ज की है , जिसमें सभी छह श्रेणियों ने अखिल भारतीय प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है । बिक्री की वृद्धि से आगे बढ़कर, अधिक संरचनात्मक बदलाव ईंधन मिश्रण में है राज्य में ईवी (EV) अब दोपहिया वाहनों का 12.16%, तिपहिया वाहनों का 58.06% और यात्री वाहनों का 11.21% हैं, जबकि वाणिज्यिक वाहन ईवी एक ही वर्ष में 1.08% से बढ़कर 8.56% हो गए हैं। राजस्थान का खुदरा बाजार एक साथ बढ़ रहा है एवं अपनी संरचना भी बदल रहा है, और डीलर उसी के अनुसार निवेश कर रहे हैं।

सैफ़ी युवाओं के दिलों की धड़कन थे इंजीनियर शमीम अहमद सैफ़ी

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नई दिल्ली। इंजीनियर शमीम अहमद सैफ़ी के 9 सितम्बर को इंतक़ाल की ख़बर से पूरे सैफ़ी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से समाज ने एक ऐसे कर्मठ समाजसेवी, संगठनकर्ता, मार्गदर्शक और समाज को जोड़ने वाली शख़्सियत को खो दिया, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा तन, मन और धन से समाज की ख़िदमत के लिए समर्पित कर दिया। द्वारका निवासी कवि, पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट इरफ़ान राही ने शमीम अहमद सैफ़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शमीम सैफ़ी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सैफ़ी समाज के लिए एक संस्था और प्रेरणा थे। उन्होंने समाज की एकता, पहचान और नई पीढ़ी के भविष्य के लिए जिस तरह लगातार काम किया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। शमीम अहमद सैफ़ी का नाम केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सैफ़ी समाज की पहचान को मज़बूत करने वाली प्रमुख हस्तियों में लिया जाता है। सैफ़ी सरनेम के प्रचार-प्रसार और समाज को एकजुट करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने नॉर्थ गोंडा में सैफ़ी हाउस का निर्माण कराया तथा सैफ़ी गाइड और सैफ़ी उजाला जैसे प्रकाशनों के माध्यम से समाज को जागरूक,...