ट्राइब्स इंडिया ने ‘गो ट्राइबल अभियान लांच किया

नयी दिल्ली - केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने ट्राइब्स इंडिया के 'गो ट्राइबल अभियान' को लांच किया । ट्राइफेड के चेयरमैन आर.सी. मीणा, जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव दीपक खांडेकर और ट्राइफेड के एमडी प्रवीर कृष्ण इस अवसर पर उपस्थित रहें।


जनजातीय उत्पादों बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ समझौता और सहयोग स्थापित करने हेतु ट्राइफेड ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है।



  1. जनजातीय हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई नई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ट्राइब्स इंडिया ने 'गो ट्राइबल अभियान' आयोजित किया है।

  2. अमेजन के साथ किये गए समझौते के अंतर्गत ट्राइब्स इंडिया और अमेजन ग्लोबल मार्केटिंग, ट्राइब्स इंडिया उत्पादों को Amazon.com  के जरिये विश्व स्तर पर लांच करेंगे।

  3. जनजातीय रेशम उत्पादों के विकास, संवर्धन व विक्रय और जनजातीय बुनकरों के सशक्तिकरण के लिए ट्राइब्स इंडिया केंद्रीय रेशम बोर्ड के साथ समझौता करेगा।

  4. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत ट्राइफेड ने खादी कुर्ता और जैकेट लांच किया है। इसके लिए'आई एम' खादी फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है।


ट्राइफेड ने ग्रामीण विकास चेतना संस्था, बाड़मेर की सुश्री रूमा देवी के साथ समझौता किया है। इसके साथ फैशन परिधान की एक नई श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। सुश्री रूमा देवी को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। देश के विभिन्न हिस्सों के आदिवासियों द्वारा उत्पादित मडुआ, ज्वार, बाजरा, लाल चावल, शहद, लाख के उत्पाद, मसाले, कॉफी, चाय, हस्तनिर्मित साबुन आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।


ट्राइफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है जो ट्राइब्स इंडिया ब्रांड के तहत जनजातीय कला व हस्तशिल्प समेत जनजातीय उत्पादों के विक्रय व विकास का कार्य करती है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड