विपक्ष को लोकसभा में अपनी संख्‍या की चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं // मोदी

      नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा का प्रथम सत्र आरंभ होने से पूर्व सभी नए सांसदों का स्‍वागत किया।


     प्रधानमंत्री ने कहा, '2019 लोकसभा चुनाव के बाद आज प्रथम सत्र का आरंभ हो रहा है। मैं सभी नए सांसदों का स्‍वागत करता हूं। उनके साथ नई आशाएं, नई महत्‍वाकांक्षाएं और सेवा का नया संकल्‍प भी आया है'।


      प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में महिला सांसदों की संख्‍या में वृद्धि होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि संसद जब सुचारू रूप से काम करती है तो वह सामान्‍य जनता की महत्‍वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने में समर्थ होती है।


      प्रधानमंत्री ने संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के महत्‍व को भी रेखांकित किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि विपक्ष सक्रिय भूमिका निभाएगा और सदन की कार्यवाहियों में भाग लेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को लोकसभा में अपनी संख्‍या की चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।


      प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब संसद की बात हो तो हमें पक्ष और विपक्ष भूल जाना चाहिए। हमें निष्‍पक्ष भावना के साथ मामलों पर विचार करना चाहिए और राष्‍ट्र के व्‍यापक हित में कार्य करना चाहिए'।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास