नशीली दवाओं की तस्‍करी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए म्‍यांमार के बीच महानिदेशक स्‍तर की बातचीत


भारत-म्यांमार सीमा पर एफेड्रिन/ श्‍यूडो-इफेड्रिन की तस्‍करी और म्यांमार से भारत में मेटमफ़ैटेमिन की तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी के मार्गों के बारे में जानकारी, नियंत्रित वितरण संचालन और सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रशिक्षण की जरूरतों जैसे मुद्दों के बारे में बातचीत की गई। दोनों पक्षों ने उचित समय पर जानकारी/खुफिया जानकारी साझा करने के लिए परिचालन स्तर के संपर्कों का आदान-प्रदान किया


नयी दिल्ली - नशीली दवाओं की तस्‍करी और इससे संबंधित मुद्दों के बारे में भारत के स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो (एनसीबी) और म्‍यांमार में नशीली दवाओं के दुरुपयोग नियंत्रण के लिए केन्‍द्रीय समिति के बीच आज चौथी महानिदेशक स्‍तर की वार्ता का आयोजन किया गया।



भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो के महानिदेशक अभय तथा म्‍यांमार के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व ड्रग इंफोर्समेंट डिविजन के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल, विन नेंग, संयुक्‍त सचिव सीसीडीएसी म्‍यांमार ने किया। 9 से 10 जुलाई तक चलने वाली इस दो दिवसीय द्विपक्षीय बैठक का आयोजन दोनों देशों के बीच नशीली दवाओं की तस्‍करी के खिलाफ समन्वित और ठोस कार्रवाई करने के लिए किया जा रहा है। बैठक के पहले दिन दोनों पक्षों ने नशीली दवाओं की समस्‍या के संबंध में आपसी चिंताओं को साझा किया तथा नशीली दवाइयों और इसके अग्रदूतों की तस्‍करी से संबंधित महत्‍वपूर्ण जानकारी के आदान-प्रदान के बारे में संकल्‍प लिया।


म्यांमार में अग्रदूतों की तस्करी सहित खसखस की अवैध खेती और हेरोइन उत्पादन की प्रवृत्ति, म्यांमार से भारत में हेरोइन की तस्करी, भारत-म्यांमार सीमा पर एफेड्रिन/ श्‍यूडो-इफेड्रिन की तस्‍करी और म्यांमार से भारत में मेटमफ़ैटेमिन की तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी के मार्गों के बारे में जानकारी, नियंत्रित वितरण संचालन और सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रशिक्षण की जरूरतों जैसे मुद्दों के बारे में बातचीत की गई।


दोनों पक्षों ने उचित समय पर जानकारी/खुफिया जानकारी साझा करने के लिए परिचालन स्तर के संपर्कों का आदान-प्रदान किया। यह बैठक बड़े सौहार्दपूर्ण परिचालन और रचनात्‍मक वातावरण में हुई। नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में सहयोग की प्रभावशीलता बातचीत की आवृत्ति पर निर्भर करती है। इसलिए आपसी सुविधाजनक तारीख पर अगली महानिदेशक स्‍तर की वार्ता म्‍यांमार में आयोजित करने के बारे में सहमति व्‍यक्‍त की गई।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड