29 अगस्त से लिच्छवी और सारनाथ सहित तीन ट्रेन सारनाथ स्टेशन पर भी ठहरेगी


नयी दिल्ली - उत्तर रेलवे के अनुसार रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ी संख्या 14005/14006 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्‍छवी एक्सप्रेस  दोपहर 01.57 बजे, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली इसकी वापसी सेवा सुबह 06.39 बजे दो-दो मिनट के लिए सारनाथ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


रेलवे ने लिच्छवी, सारनाथ एक्सप्रेस और दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को 29 अगस्त से अगले छह माह की अवधि के लिए सारनाथ स्टेशन पर रुकने का आदेश दिया है।


इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 11061/11062 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दोपहर 02.12 बजे, जबकि दरभंगा से चलने वाली इसकी वापसी सेवा रात्रि 10.41 बजे दो-दो मिनट के लिए सारनाथ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। रेलगाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस सांय 04.56 बजे सारनाथ स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहरेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास