भारत को प्लास्टिक के एक बार इस्तेमाल से मुक्त करने का मिशन

राज्‍य सरकारों सहित सभी हितधारकों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, ताकि इस लक्ष्‍य की प्राप्ति के उद्देश्‍य से इसे एक जन अभियान में तब्‍दील करने के लिए एक ठोस योजना बनाई जाएगी



नयी दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में लोगों से भारत को एकल उपयोग वाले प्‍लास्टिक से मुक्‍त बनाने की अपील फिर से की है, जिसे ध्‍यान में रखते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इस दिशा में की जा रही सभी पहलों तथा  अभियानों की समीक्षा करेगा। 


जावड़ेकर ने यह भी कहा कि मंत्रालय इस लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए एक ठोस योजना बनाएगा। प्रकाश जावड़ेकर फिलहाल ब्राजील के साओ पाउलो में हैं जहां वह ब्रिक्‍स और बेसिक देशों की मंत्रिस्‍तरीय बैठकों में भाग लेंगे।


 जावड़ेकर ने ब्राजील के साओ पाउलो से जारी अपने एक वक्‍तव्‍य में कहा है, 'भारत के 73वें स्‍वतंत्रता दिवस पर भारत को एकल उपयोग वाले प्‍लास्टिक से मुक्‍त बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान को ध्‍यान में रखते हुए सभी हितधारकों की सहभागिता के साथ एक व्‍यापक सार्वजनिक अभियान शुरू किया जाएगा।


इस संबंध में राज्‍य सरकारों सहित सभी हितधारकों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, ताकि इस लक्ष्‍य की प्राप्ति के उद्देश्‍य से इसे एक जन अभियान में तब्‍दील करने के लिए एक ठोस योजना बनाई जाएगी।'


 जावड़ेकर ने कहा, पिछले पांच वर्षों में सरकार ने लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की, किन्तु अब लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी।”


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार