CAIT की मांग GST रिटर्न की तारीख बढ़ाई जाए ,फ़ार्म GST 9 अभी भी जटिल


कैट ने कहा है कि इन परिस्थितियों में वित्त मंत्री 31 अगस्त की अंतिम तारीख़ को 31 अक्टूबर तक बढ़ाएँ । यह भी कहा गया है कि जीएसटीआर 9 फॉर्म को इस हद तक सरल किया जाना चाहिए कि एक साधारण व्यापारी भी खुद रिटर्न दाखिल करने में सक्षम हो।


नयी दिल्ली -केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे गए एक पत्र में कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने फॉर्म जीएसटी 9 में वार्षिक GST रिटर्न दाखिल करने के लिएअंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है।यह  रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2019 है।


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए निर्धारित फ़ार्म जीएसटी 9 अभी भी बहुत जटिल है। फॉर्म में मांगे गए कई जानकारियाँ पूरी तरह से नए होने के कारण विभिन्न कम्पनियों के जीएसटी सॉफ्टवेयर पहले शामिल नहीं किया गया और अब उनका संकलन एक विशाल कार्य है इसलिए व्यापारियों के सभी प्रयासों के बावजूद यह फ़ार्म भरना मुश्किल है।


 भरतिया एवं खंडेलवाल ने कहा कि कई बार जीएसटी पोर्टल व्यापारियों को फॉर्म अपलोड करने में कुशलता से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पिछले बीस दिनों से अधिक समय से इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ ने व्यवसायों को बुरी तरह प्रभावित किया है और उन्हें सामान्य स्थिति बहाल करने में समय लगेगा।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड