CM केजरीवाल का एलान 29 अक्टूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर

DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर से दिल्ली सरकार पर 300 करोड़ रुपए का सालाना भार पड़ने की संभावना है। महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए पिंक कार्ड जारी किया जाएगा।



नयी दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए दिल्ली  में डीटीसी की सभी बसों में 29 अक्टूबर से मुफ्त यात्रा सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को भैया दूज है, उसी दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी। 


यहां छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल कहा कि वह दिल्ली की सभी बहनों के लिए अपना फर्ज अदा कर रहे हैं और मुफ्त यात्रा की घोषणा कर रहे हैं, जिससे बहनों की सुरक्षा बढ़ेगी, उनका सशक्तिकरण होगा और वे सपने हासिल करने के लिए मजबूत बनेंगीं।


अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम ये जो काम करने जा रहे हैं, इससे महिलाओं को अपने सपने पूरे करने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी। हमारी जो बेटियां पढ़ाई करना चाहती थीं, कॉलेज में एडमिशन मिल गया लेकिन कॉलेज घर से बहुत दूर है, कॉलेज तक जाने में काफी पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो घरवाले कहते हैं कि रहने दो। अब ऐसी बेटियां कॉलेज जा सकेंगी। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में रहकर पैसे नहीं खा रहे और न ही कोई गबन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से मिले टैक्स के पैसे जो कल तक चोरी हो जाया करते थे, जो कल तक स्विस बैंकों में पहुंच जाया करते थे, उसी टैक्स के पैसे को रात-दिन मेहनत करके, एक-एक पाई-पाई बचाकर वह दिल्ली की जनता को नई-नई सुविधाएं दे रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड