जामिया नगर थाना परिसर में है लाइब्रेरी,सैकड़ो लोग उठा रहे है लाभ


पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी शिखर एनजीओ और दिल्ली पुलिस दोनों ने मिलकर 2012 में दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के जामिया नगर थाने के परिसर में शुरू किया था। आज इस लाइब्रेरी में तक़रीबन 2000 से ज़्यादा किताबें हैं, जिनमें साहित्य, प्रतिस्पर्धी, डिक्शनरी,एन्सिक्लोपीडिया, फिक्शन,नॉन फिक्शन और बच्चों के साहित्य से जुडी किताबें शामिल हैं।


नयी दिल्ली - जामिया नगर का अनोखा थाना ,परिसर के अंदर है अद्धभुत लाइब्रेरी ,सैकड़ो छात्र-छात्राएं उठाते है लाभ, एक एनजीओ ऐसा काम कर रही है। 'शिखर” नाम की एनजीओ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक अनोखी पहल कर चुका है , अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हर एनजीओ सामाजिक कार्य करती है , लेकिन “शिखर” एनजीओ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी शुरू की ।


आमतौर पर पुलिस स्टेशन जुर्म को रोकने और मुजरिमों को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जामिया नगर का ये थाना सिर्फ मुजरिमों को ही नहीं पकड़ता बल्कि नौजवान पीढ़ी के भविष्य को भी संवारता है।


दरअसल , जामिया नगर के इस थाने में एक पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी है जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग का इंतज़ाम है।


यहां पाठकों के लिए हर दिन हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में 10 से ज़्यादा समाचार पत्र उपलब्ध रहते हैं। पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी की देख-रेख मशहूर एनजीओ शिखर के स्टाफ द्वारा की जाती है। लाइब्रेरी के इस्तेमाल के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं है। लेकिन जो छात्र-छात्राएं किताब घर ले जाना चाहते हैं उनको रजिस्ट्रेशन कराना होता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड