फिल्‍म ‘गुंडा’ का रिलीज डेट हुआ आउट

फिल्‍म क्राइम थ्रिलर है, लेकिन इसकी कहानी कई आयामों वाली है, जो फिल्‍म रिलीज होने के बाद
दर्शकों को पता चलेगा। फिल्‍म मेकिंग में उन्‍नत तकनीक के साथ कई प्रयोग भी किये हैं



पटना - बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विनोद यादव की बहुप्रीतिक्षत भोजपुरी
फिल्‍म 'गुंडा' का रिलीज डेट आउट हो गया है। फिल्‍म 'गुंडा' 6 सितंबर को
उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्राइम बेस्‍ड स्‍टोरी वाली
इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों
ने खूब पसंद किया है। इसके बाद फिल्‍म के निर्माता सिकंदर खान और
निर्देशक इकबाल बख्‍श को फिल्‍म से उम्‍मीदें काफी बढ़ गई है।

इस बारे में इकबाल बख्‍श ने बताया कि फिल्‍म क्राइम थ्रिलर जरूर है,
लेकिन इसकी कहानी के कई आयामों वाली है, जो फिल्‍म रिलीज होने के बाद
दर्शकों को पता चलेगा। हमने फिल्‍म को पूरी तरह से कमर्सियल तरीके से
बनाया है। इस फिल्‍म की मेकिंग में हमने उन्‍नत तकनीक के साथ कई प्रयोग
भी किये हैं, जो फिल्‍म को व्‍यापक बनाती है। फिल्‍म की कहानी ऐसी है‍ कि
दर्शक इससे आसानी से जुड़ पायेंगे। फिल्‍म में गाने और डायलॉग भी काफी
आकर्षक हैं। इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करते हैं कि वे इस
फिल्‍म को जरूर देखें।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में विनोद यादव और अंजना सिंह की केमेस्‍ट्री
खूब जंच रही है। उनकी ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री दर्शकों को भी पसंद आने
वाली है। फिल्‍म बेहद अच्‍छी बनी है। उम्‍मीद है सबों को बेहद पसंद आने
वाली है। सिकंदर खान गुंजन पंत,सुशील सिंह और अयाज़ खान भी अहम् किरदार
में है !


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास