राष्‍ट्रीय संसाधन दक्षता नीति के मसौदे पर जनता की टिप्‍पणियां आमंत्रित करने की तारीख बढ़ाई

राष्‍ट्रीय संसाधन दक्षता नीति का मसौदा (i) दीर्घकालिक विकास लक्ष्‍य को हासिल करने और भूमंडलीय सीमाओं के भीतर रहने की बात को ध्‍यान में रखकर प्राथमिक संसाधनों के उपभोग में 'वहनीय' स्‍तरों तक कटौती, (ii) संसाधन दक्षता और संसाधनों के निरंतर उपयोग के जरिए कम वस्‍तुओं के साथ उच्‍च मूल्‍य तैयार करना (iii) कचरे को न्‍यूनतम करने (iv) वस्‍तुओं की सुरक्षा, और रोजगार के अवसर तथा पर्यावरण संरक्षण और उसे बहाल करने के लिए लाभकारी बिजनेस मॉडल से निर्देशित है



नयी दिल्ली - राष्‍ट्रीय संसाधन दक्षता नीति (एनआरईपी), 2019 को लागू करने की गति को देखते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जनता की टिप्‍पणियां आमंत्रित करने की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी है।


     मंत्रालय ने जनता के हितों को ध्‍यान में रखते हुए मसौदा नीति के आसान और व्‍यवस्थित कार्यान्‍वयन के लिए इस समय सीमा को बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की।


    इससे पहले मंत्रालय ने 25.07.2019 को रक्षा संसाधन दक्षता नीति, 2019 का मसौदा जारी कर सार्वजनिक/निजी संगठनों, विशेषज्ञों और संबद्ध नागरिकों सहित साझेदारों से मसौदा नीति के बारे में टिप्‍पणियां और सुझाव आमंत्रित किए थे।


    राष्‍ट्रीय संसाधन दक्षता नीति (एनआरईपी) के मसौदे में पर्यावरण्‍ की दृष्टि से अनुकूल निरंतर और उचित आर्थिक विकास, संसाधन सुरक्षा, स्‍वस्‍थ वातावरण (वायु, जल और भूमि) और समृद्ध पारिस्थितिकी तथा जैव विविधता के साथ पुन: स्‍थापित पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्‍य की कल्‍पना की गई है।


    राष्‍ट्रीय संसाधन दक्षता नीति का मसौदा मंत्रालय की वेबसाइट at http://moef.gov.in/draft-national-resource-efficiency-policy2019-inviting-comments-and-suggestions-of-stakeholders-including-publicprivate-organization-experts-and-concerned-citizens/  पर ऑनलाइन उपलब्‍ध है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड