सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध महाअभियान:आरती की थाली के साथ कपड़े का थैला भेंट करेंगे


देहरादून - भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा इस बार दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की महाआरती एवं महाराजा अग्रसेन के जीवन का सजीव त्रित्रण बालीवुड के कलाकारों द्वारा रविवार 20 अक्टूबर को ब्लेसिंग फॉर्म में किया जाएगा जिसमें विख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना की दमदार आवाज तथा प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर के गीत सुनने को मिलेंगे। महाराजा अग्रसेन के जीवन के कई अनछुए महत्वपूर्ण पक्षों को भी जानने का मौका मिलेगा।


इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे तथा महा आरती  के द्वारा प्रदेश वासियों के सुखद भविष्य एवं आर्थिक समपन्नता के लिये मां लक्ष्मी की आराधना करेंगें। भारतीय वैश्य महासंघ संस्था के महानगर अध्यक्ष ने दून क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विनोद गोयल ने बताया कि इस बार महासंघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से प्रभावित होकर भारत की लक्ष्मी  के रुप में क्षेत्र की अद्वितीय प्रतिभाशाली बेटियों एवं बहनों को भी सम्मानित करेगी जिसके लिये चयन प्रक्रिया जारी है तथा समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव भी आमंत्रित हैं।


संस्था के प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल ने बताया की प्रधानमंत्री के आग्रह कि इस त्यौहार में वंचितों को भी अवसर प्रदान करने के लिए समाज अपने सदस्यों से अपने लिए अनुपयोगी किंतु उपयोग योग्य वस्तुओं को एकत्र कर जरूरतमंदों में वितरण का अभियान भी "मुफ्त की दुकान" से चलाएगा जिसका दायित्व  विवेक अग्रवाल,श्रीमती रमा गोयल एवं संजय गर्ग को दिया गया है। पत्रकार वार्ता में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध महाअभियान को भी पूर्ण समर्थन देते हुए इस बार आरती की थाली के साथ-साथ कपड़े का थैला भी भेंट करने की घोषणा की गयी।


पत्रकार वार्ता में प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय गर्ग , धन प्रकाश गोयल ,महानगर कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, सुधीर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राज कमल गोयल ,श्रीमती अनु गोयल, श्रीमती मीनाक्षी गोयल, श्रीमती वर्षा गोयल, श्रीमती सीमा गोयल, श्रीमती अरुण लता गोयल श्रीमती निधि अग्रवालआदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड