अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप भारत यात्रा पर आयेंगे

नयी दिल्ली -  अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्‍ट्रपति ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी। इस दौरे के अवसर पर, राष्‍ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्‍ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्‍न  हिस्‍सों से बातचीत करेंगे।



भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्‍वास, साझा मूल्‍यों, परस्‍पर सम्‍मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता द्वारा पोषित है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति ट्रंप के नेतृत्‍व में, व्‍यापार, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर समन्‍वय तथा जन-जन के बीच संबंध सहित सभी क्षेत्रों में महत्‍वपूर्ण प्रगति के बल पर भारत और अमरीका के बीच संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। इस दौरे से दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों  में प्रगति की समीक्षा करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत करने का अवसर मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली