धीरज रखने से जिंदगी में निखार आ जाएगा


संत कुमार गोस्वामी 


परमात्मा उसे ही आखिरी में और अधिक से अधिक देते हैं, जो विश्वास और धीरज बनाए रखते हैं ! एक बार एक राज्य के राजा ने सोचा आज मैं अपने नगरजनो को दान करूंगा! सब को ये संदेश मिल सब दौरे चले आए, सब को कतार में खड़े रहने को कहा गया, सब के अंदर लालच थी सब से ज़्यादा पाने किl फिर राजा ने सब को दान दिया और तभी राजा कि नज़र दूर खड़े एक व्यक्ति पर गई! राजा ने उसे भूलाकर पूछा तुम्हे नही चाहिए कुछ?? तब व्यक्ति बोला जो मेरे नसीब में हैं वो तो कुछ भी करके आएगा ही आएगा फिर क्यों मैं लालचवश उछल-कूद करूंl राजा उस व्यक्ति कि श्रद्धा, धीरज देख प्रसन्न हुए और कहा आज से तुम मेरे सेवादारी बनकर दरबार में मेरी सेवा करोगेl


सीख - उस व्यक्ति ने "धीरज और विश्वास" बनाए रखा फिर उसे चाहे आखिरी में मिल पर सब से अधिक, चार गुना ज़्यादा मिला! जिसको जो भी मिला वो तो थोड़े समय रहते शायद समाप्त हो जाएगा परंतु उस व्यक्ति को जो मिला उससे उसका जीवन ही सुधर गया! कैसे..??


1-वो पुरा समय राज दरबार में रहेगा, 2-राजा कि सेवा करने पर उसे वहाँ से धन भी मिलेगा, 3-राजा का सेवादारी होने पर उसका नाम भी राजा के साथ जोड़ा जाएगा, 4-उसे सुख-शांति, नाम सब मिलाl


इस तरह जब हम हर एक अवस्था में, पर परिस्थिती में परमात्मा पर विश्वास रखते हुए, धीरज से सही समय कि प्रतिक्षा करते है, तो परमात्मा हमें हमारी सोच से भी ज़्यादा देते हैं! हम थोड़ी सी भी तकलीफ आने पर, थोड़ा संघर्ष करने पर विश्वास तोड़ देते है,इसी कारण हम तक आया हुआ फल भी चला जाता हैl अतः धीरज का फल मिठा ही होता है, बस उसके आने तक विश्वास कि डोर को पकड़कर रखें l 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा