यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्री एजोले ने लड़कियों के शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए भारत की सराहना की

नयी दिल्ली - शिक्षा के क्षेत्र में भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की थी। पोखरियाल ने यूनेस्को की महानिदेशक को बताया कि भारत में लड़कियों का पंजीकरण औसत पहली बार लड़कों के पंजीकरण औसत से बढ़ गया है। सुश्री एजोले ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि भारत सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहा है।



यूनेस्को की महानिदेशक सुश्री ऑड्री एजोले ने लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए भारत की सराहना की है। भारत की तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पर आई सुश्री एजोले ने कहा कि भारत ने महात्मा गांधी की विरासत के जरिए यूनेस्को के उद्देश्यों और उसके विज़न को प्रभावित किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और यूनेस्को इन साझा मूल्यों और उद्देश्यों के आधार पर अपने रिश्ते और मजबूत बनाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से अपनी मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा बहुत सकारात्मक रही और यह जानकार मुझे प्रसन्नता हुई कि भारत में समाज के हर वर्ग तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने के शानदार प्रयास किए जा रहे हैं।


 निशंक ने कहा कि 2030 तक भारत सतत् विकास लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भारत यूनेस्को के उद्देश्य के तहत सबके लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। निशंक ने यह भी बताया कि नई शिक्षा नीति तैयार की जा रही है और इस समय सभी हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि भारत विदेश में योग और आयुर्वेद के पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहन देने की इच्छा रखता है और यूनेस्को इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


बैठक के दौरान पोखरियाल और सुश्री एजोले ने महात्मा गांधी शांति और सतत् विकास शिक्षा संस्थान (एमजीआईईपी) को अगले पांच वर्षों का विस्तार देने के लिए संचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए। एमजीआईईपी नई दिल्ली आधारित यूनेस्को का वर्ग-1 अनुसंधान संस्थान है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत