लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के लिए निकाली साइकिल रैली

छपरा – पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के लिए लायंस क्लब छपरा के द्वारा शहर में शिशु पार्क से एक जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली को सारण एडीएम अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से शरीर स्वस्थ रहता है और पर्यावरण का संरक्षण भी होता है. इसलिए सप्ताह में 1 दिन कहीं आने जाने के लिए साइकिल का प्रयोग जरूर करना चाहिए.



इस अवसर पर लायंस क्लब के कुल जिलापाल डॉक्टर एस के पांडेय ने कहा कि क्लब के द्वारा स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संडे साइकिल अभियान चलाया गया है. इस अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को क्लब के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि साइकिलिंग एक पूर्ण व्यायाम है.
साइकिल चलाने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वही इंधन की बचत के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होता है.इसलिए जहां तक संभव हो वहां तक साइकिल का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए, ताकि अपने स्वास्थ्य की रक्षा के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी किया जा सके. साइकिल रैली शिशु पार्क से निकलकर डाक बंगला रोड, थाना चौक, नगरपालिका चौक, कचहरी स्टेशन रोड होते हुए पुन: शिशु पार्क पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया.
रैली में क्लब के कुल जिलापाल पांडेय के साथ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, सचिव रविंद्र सिंह, रजनीश कुमार, विकी आनंद, मनोज कुमार वर्मा, धर्मनाथ पिंटू, राजू दास, डॉक्टर ओपी गुप्ता, नागेंद्र कुमार एवं चुलबुल सहित अनेक से मौजूद थे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा