जनसंवाद रैली ने राजनीतिक इतिहास के पन्ने में नया आयाम स्थापित किया - तारकेश्वर सिंह

बिहार,बनियापुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह एवं आरएसएस नेता व गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर आयोजित भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की "बिहार जनसंवाद रैली" को सुपरहिट करार देते हुए कहा की इस रैली ने राजनीतिक इतिहास के पन्ने में नया आयाम स्थापित किया है। देश मे इस प्रकार की डिजिटल रैली ने केवल ऐतिहासिक है, बल्कि सफलता के कई नए कीर्तिमान स्थापित की है।



 बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के पुछरी बाजार के डी ए वी पब्लिक स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से शक्ति केंद्र के बूथ के सप्तऋषियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, गंगा समग्र अभियान के प्रदेश संयोजक अजय यादव, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, विधानसभा के प्रभारी सुदामा तिवारी, सह- प्रभारी एवं भाजपा के जिला मंत्री विजय पांडे, पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र सिंह, राममनोहर सिंह,उर्फ लड्डू सिंह, बनियापुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन कुंवर, धनंजय सिंह,अरुण सिंह,शैलेश सिंह, गुड्डू राय, पूर्व मुखिया मोहन राय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनसंवाद रैली को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ देखा।


कार्यक्रम सम्पन होने के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह एवं यादव ने कहा की विपक्षी दलों में बेचैनी का आलम यह है की कोई थाली- कटोरा पीट रहा है तो किसी का हाथ काम नही कर रहा है। इस रैली ने विपक्षी कुनबे की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। विपक्षी दलों को मालूम है की भाजपा के सांगठनिक ढांचे और कार्यकर्ताओं के हौसले के आगे वे कही नही टिक पायेंगे। फिर भी विपक्ष थाली पिटे या सिर , कोई लाभ नही होने वाला । कोरोना संकट ने विपक्ष को बेनकाब कर दिया है।
बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के बनियापुर, मशरक के सभी शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, विश्वजीत ओझा, जमादार यादव एवं सुनील सिंह के नेतृत्व में फेसबुक यूट्यूब सहित बिभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से रैली को देखा और सुना गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा