बीएसडीयू और कामटेक एसोसिएट्स के बीच आपसी लाभकारी संबंधों की एक नई शुरुआत

जयपुर : भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू), जयपुर और कामटेक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर ने संयुक्त रूप से अनुसंधान कार्यक्रमों पर काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संगठन इंडस्ट्री 4.0, इंटरनेशनल कंसल्टेंसी, भविष्य के क्षेत्रों के लिए कौशल रूपरेखा, स्टार्ट अप और उद्यमिता विकास, प्रौद्योगिकी उन्नयन के लिए एमएसएमई को समर्थन, उत्पाद विकास और आईडीएफ परियोजनाओं आदि क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अनुसंधान करेंगे। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कारोबारी रणनीति में कामटेक की विशेषज्ञता, संयुक्त संकाय विकास कार्यक्रम और कार्यशाला तथा संगोष्ठी के माध्यम से समय-समय पर समर्थन प्रदान करके बीएसडीयू परिसर में स्टार्ट अप ईको सिस्टम को बढ़ावा देना है।




बीएसडीयू के प्रेसीडेंट प्रो.अचिंत्य चौधरी ने कहा, ‘‘यह समझौता विभिन्न आयामों में छात्रों के स्किल अपग्रेडेशन और उनके विकास की दिशा में क्षेत्रीय साझेदारी को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक त्वरित कदम है। कामटेक एसोसिएट्स के साथ भागीदारी करना हमारे लिए खुशी का विषय है, जो ग्राहकों की संपूर्ण संतुष्टि के साथ निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता वाले मल्टी सेक्टर प्रोजेक्ट देने के लिए देश की कुछ कंसल्टेंसी कंपनियों में से एक है।‘‘

इसके अलावा, बीएसडीयू और कामटेक एसोसिएट्स इस आपसी समझौते के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उत्पाद विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी विकास में नए उद्योगों को सहायता प्रदान करके भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का सपना संजोया गया है। साथ ही वे बीएसडीयू के छात्रों को आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी विनिर्माण इकाइयों को स्थापित करने और स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे जहां कामटेक टैक्नोलाॅजी सोर्सिंग, विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग टाई अप्स में सहायता प्रदान करेगा।

कामटेक एसोसिएट्स के एमडी अजय गुप्ता ने कहा, ‘‘बीएसयूडी के साथ भागीदारी करते हुए हम खुशी का अनुभव कर रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों संगठन संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रतिभाओं का एक पूल तैयार करने का काम करेंगे, ताकि कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली का संपूर्ण लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए एक कुशल ईकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जा सके। इन शैक्षिक परियोजनाओं के प्रति कामटेक एसोसिएट्स का पूर्ण समर्पण दरअसल नए उत्पादों और सेवाओं के डिजाइन, विकास और नवाचार की दिशा में बढ़ते आत्मनिर्भरता के कदमों को ही दर्शाता है।‘‘

बीएसडीयू के स्कूल आफ एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स के प्रिंसिपल और डायरेक्टर-प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डा.रवि गोयल ने कहा, ‘‘इस समझौते से दोनों संगठनों को फायदा होगा, क्योंकि इससे छात्रों और अन्य कर्मचारियों को एक नया एक्सपोजर मिलेगा और इस तरह कारोबार के नए आयाम खोलने का एक शानदार अवसर मिलेगा। साथ ही, दोनों संगठनों में उपलब्ध एडवांस्ड टैक्नोलाजी और इक्विपमेंट्स को साझा करके नए अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाकर अवसरों का पता लगाने का मौका भी मिलेगा।‘‘

सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों में कामटेक एसोसिएट्स के एमडी अजय गुप्ता, कामटेक के डायरेक्टर (इंटरनेशनल) सक्षम गुप्ता, बीएसडीयू के प्रेसीडेंट प्रो. अचिंत्य चैधरी, बीएसडीयू के स्कूल आफ एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स के प्रिंसिपल और डायरेक्टर-प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. रवि गोयल और बीएसडीयू की रजिस्ट्रार डॉ. सुशीला शर्मा के नाम प्रमुख हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड