दलितों पर हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़क पर आने को मजबूर होगी

उत्तर प्रदेश ,आज़मगढ़ में फिर सवर्ण सामन्तों ने दलित समुदाय पर हमला किया. जिसकी सूचना मिलते ही रिहाई मंच ने रौनापार गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल में बांकेलाल यादव, उमेश कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे.



प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित परिवार के मुखिया सुरेश ने बताया कि उनका बेटा रोहन रौनपार के बिलरियागंज रोड पर स्थित सुधीक्षा अस्पताल पर सोने के लिये जा रहा था. पिंटू सिंह के लड़के उसे रास्ते में रोके और पूछे यहां क्यों घूम रहा है. बताने पर कि सोने जा रहा हूँ तो उन लोगों ने कहा कि वापस जा और कहते हुए हाथ मरोड़कर मारने लगे. कहने लगे कि बुला अपने बाप को. यह कहते हुए घर आ गए और सुरेश पर हॉकी-डंडे से हमला कर दिया. बीच बचाव करने गई उनकी बीवी आशा देवी और माँ रामवती को भी मारने लगे जिसमें उनकी बुजुर्ग मां को गंभीर चोटें आईं. आशादेवी और सुरेश भी घायल हो गए.


घटना रौनापार थाने के ठीक बगल की है पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान में नहीं लिया. न ही अस्पताल में मुआयना कराया न ही एफ़ आई आर दर्ज की. गांव वालों ने बताया कि घटना में शिवम सिंह, शुभम सिंह, बसंत, प्रशांत, बलजीत, बल्लू, प्रवेश सिंह, विपिन और जनार्दन सिंह शामिल थे. जैसे ही गांव वाले आए सभी भाग खड़े हुए.


रिहाई मंच ने कहा कि लगातार आज़मगढ़ में हो रहे दलित उत्पीड़न को रोक पाने में असमर्थ प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो सड़क पर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी. क्योंकि इन सामंती तत्वों का मनोबल इतना बढ़ा है कि पिछले दिनों दलित प्रधान की हत्या करने के बाद घर वालों को आकर बताया कि हत्या कर दी जाओ लाश उठाओ. इसी इलाके में पिछले दिनों दलित मजदूर की हत्या कर लाश घर पर फेंक गए और अब रौनापार थाने के बगल की यह घटना. थाने के बगल में पुलिस संरक्षण के बिना ऐसी घटना को अंजाम देना मुश्किल है. पुलिस द्वारा घटना का एफआईआर करने को लेकर आनाकानी अपराधियों के साथ सांठ-गांठ को दर्शाता है. जबकि अभी चार दिन पहले ही दलित प्रधान की आज़मगढ़ में हत्या हुई. कोरोना काल में सामंती जान ले लें और हम इंसाफ की बात भी नहीं कहें ये अब नहीं होगा. प्रदेश भर के बहुजन संगठन एकजुट होकर इंसाफ लड़ाई लड़ेंगे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार