लक्ष्‍मी विलास बैंक की तुरंत बचत खाता खोलने की सुविधा - लक्ष्‍मी डिजिगो लॉन्‍च

नयी दिल्ली :  तमिलनाडु के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में से एक,लक्ष्‍मी विलास बैंक ने लक्ष्‍मी डिजिगो लॉन्‍च किया है। इस डिजिटल पहल की मदद से ग्राहक तुरंत बचत खाता खोल सकते हैं। लक्ष्‍मी डिजिगो, चुनिंदा खूबियों वाला एक बचत खाता है जिसमें इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्‍ध है। 



कोविड-19 महमारी के दौरान बचत खाता खोलना आसान नहीं रहा है। ग्राहक चाहते हैं कि वो ट्रांजेक्‍शंस के लिए शाखाओं में जाने के बजाये ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शंस कर सकें। इसलिए, मनी ट्रांसफर जैसी प्रमुख आवश्‍यकताओं के लिए घर से बैंकिंग की सुविधा को अधिक पसंद किया जाने लगा है। इस हेतु, एलवीबी की नई पहल से ग्राहकों को बैंक से जुड़ने और वेबसाइट के जरिए सबसे जरूरी बैंकिंग सेवाओं का तुरंत लाभ लेने में मदद मिलेगी। इसे बाद में निकटतम एलवीबी शाखा में जाकर सभी सुविधाओं से युक्‍त खाते में बदला जा सकता है। लक्ष्‍मी डिजिगो से, ग्राहक तुरंत अपने खातों से ट्रांजेक्‍शंस शुरू कर सकते हैं। 


लक्ष्‍मी विलास बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी  एस सुंदर ने कहा, ''हमें लक्ष्‍मी डिजिगो को लॉन्‍च करने की खुशी है जिसकी मदद से लक्ष्‍मी विलास बैंक में आसानीपूर्वक बचत खाता खोला जा सकता है। लक्ष्‍मी विलास बैंक का हमेशा से यह मानना रहा है कि ग्राहकों की आवश्‍यकताएं पूरी करने पर सबसे अधिक ध्‍यान दिया जाना चाहिए। हमारा बैंक डिजिटल समाधानों को लाने हेतु प्रयासरत है, ताकि ग्राहक आसानीपूर्वक घर बैठे ट्रांजेक्‍शंस कर सकें। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्‍य है कि हमारे सभी ग्राहक सुरक्षित रहें और वो आसानीपूर्वक हमारी सेवाओं का लाभ ले सकें।'' 
लक्ष्‍मी डिजिगो ग्राहक, निकटतम एलवीबी शाखा में जाकर अपने ''लक्ष्‍मी डिजिगो'' खाते को मनचाहे फुली फीचर्ड नियमित खाते के रूप में बदल सकते हैं और वो चेक बुक, डेबिट कार्ड व कई अन्‍य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा