पप्पू यादव ने जौनपुर के डीएम से अपने जनपद के विकास के मुद्दे पर की बात

० संवाददाता द्वारा ० 

जौनपुर -
समाज में रहने वाले हर व्यक्ति का समाज के प्रति एक दायित्व होता है। इसी दायित्व का निर्वहन करने के मकसद से आज रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे अभिनेता के साथ काम कर चुके अभिनेता पप्पू यादव ने अपने गृह जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश के जिला अधिकारी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात जौनपुर के विकास के मुद्दे पर हुई। उन्होंने जौनपुर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा की।

इसके बाद पप्पू यादव ने बताया कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना मुझे पसंद है। यूपी में आदरणीय महाराज जी के नेतृत्व में विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। आज इसकी जानकारी अपने जनपद के जिला अधिकारी से मुलाकात के बाद हुए। हमने उनसे आग्रह किया कि वे इसे औऱ आगे बढ़ाएं। जौनपुर की जनता को आपसे उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी अपने जनपद के लिए काम करने का अवसर मिलता है, मैं उसे सहर्ष करता हूँ। 

मेरा मानना है कि आप जिस जगह से आते हैं, उसके लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। यह सबकी जिम्मेदारी है। पप्पू यादव इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के जाने माने चेहरे हैं और वे लगभग सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम भी कर चुके हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं और कई आने वाली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड