छिंदवाड़ा में नुन्हारिया मेहरा समाज की बैठक संपन्न

० संवाददाता द्वारा ० 

छिन्दवाड़ा - नुन्हारिया मेहरा समाज की बैठक समता बौध्द विहार छिंदवाड़ा में सामाजिक वरिष्ठ सदस्य अतरलाल कोलारे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l नुन्हारिया मेहरा समाज समाज उत्थान एवं विकास के लिए जिला के आलावा अन्य स्थानों में भी सामाजिक विकास एवं सर्वांगीण उन्नति के उद्देश से कार्य कर रहा है l नुन्हारिया मेहरा समाज के बहुत से सदस्यों में सामाजिक रूप से उपलब्धि पाई है एवं सामाजिक रूप से सुद्रण बनने के लिए मुकाम हासिल किया है l समाज विकास के क्षेत्र में नुन्हारिया मेहरा समाज अपनी सक्रियता से कार्य कर रहा है l 

नुन्हारिया मेहरा समाज की पंजीकृत समिति का कार्यकाल हाल ही में पूर्ण होने जा रहा है, बैठक में समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समाज सदस्य संख्या का दस्तावेजीकरण कर लिस्ट तैयार करना एवं समिति पुनर्गठन के लिए चुनाव समिति द्वारा माह अगस्त में चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया l बैठक में सामाजिक वरिष्ठ सदस्य डी.आर. बुनकर, शिव प्रसाद भावरकर, उमाशंकर वस्त्राने ,राधेलाल भावरकर, सुमित भावरकर, लेखराम सातनकर,मनीष भावरकर,मंगल प्रसाद भावरकर,रामराव आठनकर, कोमल भावरकर, दिनेश भावरकर उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली