सोमानी सेरेमिक्स ने खोला अपना सबसे बड़ा एक्सपीरिएंस सेंटर

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड, जिसे सेरेमिक्स एवं इससे जुड़े अन्य सेगमेन्ट्स में बेहतरीन प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है, अपने आधुनिक डिज़ाइन और इनोवेशन्स के लिए दुनिया भर में विख्यात है। देश भर में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने के बाद कंपनी ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में नया सोमानी एक्सपीरिएंस सेंटर खोला है। एक्सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन अभिषेक सोमानी, एमडी एवं सीईओ, सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सुजीत मोहंती, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट और श्री संजीव रंजन वाईस प्रेज़ीडेन्ट, सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड भी मौजूद थे।

5000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में फैला एक्सपीरिएंस सेंटर विभिन्न श्रेणियों में वॉल एवं फ्लोर टाईल्स के व्यापक पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। स्टोर में फ्लोर टाइल्स, पॉलिश्ड विट्रिफाईड टाईल्स, ग्लेज़्ड विट्रिफाईड टाईल्स, डिजिटल्स टाईल्स की व्यापक रेंज को डिस्प्ले किया जाएगा।एक्सपीरिएंस सेंटर में बाथवेयर, ड्यूराग्रेस (जीवीटी) और सेरेमिक टाईल्स के लिए अलग से फ्लोर है। जहां उपभोक्ता कंपनी के लोकप्रिय, बेहतरीन, आधुनिक एवं व्यापक पोर्टफोलियो का अनुभव पा सकेंगे।

नए एक्सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन श्री अभिषेक सोमानी, एमडी एवं सीईओ, सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी क्षेत्र हमारे लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है, इस क्षेत्र में सेरेमिक्स एवं इससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की मांग बहुत अधिक है। कोलकाता में यह नया सेंटर हमारे विविध पोर्टफोलियो को शहर के हर उपभोक्ता तक पहुंचने में मदद करेगा।’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा