खेसारी लाल यादव ने 'फरिश्ता' को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट, हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक आउट

० संवाददाता द्वारा ० 
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव जल्द ही बड़े पर्दे पर पागल का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। खेसारी लाल यादव के फिल्मी करियर में यह पहली बार होगा, जब वह एक पागल के किरदार को बड़े पर्दे पर जी रहे होंगे। उनके फैंस उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म फरिश्ता में इस नए रूप में देख सकेंगे। खेसारी लाल यादव की जिंदगी का सबसे अलग और अनोखा किरदार होने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई में एक समारोह के दौरान आउट कर दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित हैं जिनके साथ मिलकर खेसारी लाल यादव ने कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म के निर्माता एसएस रेड्डी हैं।

 फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद खेसारी लाल यादव बेहद एक्साइटेड नजर आए और उन्होंने  कहा कि फरिश्ते एक अलग ही मूवी बनी है और इसमें मेरा लुक काफी अलग है। फिल्म की कहानी भी शानदार है, जिसके आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि कोई भी जॉब फिल्म देखने थिएटर में जाएगा, तो वह निराश नहीं होगा। फिल्म मैं आपको एक अलग ही एक्ट देखने को मिलेगा। भोजपुरी फिल्म ''फरिश्ता'' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पागल का किरदार करना मेरे लिए आसान नहीं था। यह मेरे लिए बेहद टॉप जॉब था। इस किरदार को जीने के लिए खूब मेहनत किया। आप यकीन नहीं करेंगे 22 दिनों तक मैं नहाया भी नहीं था। इस कैरेक्टर को जीवंत बनाने के लिए मैं खुद को उस स्थिति में पहुंचा दिया था वहां से फिर लौटना भी मेरे लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल तो तब होता है जब जो चीज आपको आती है और उसे अपने किरदार के अनुसार जीने के लिए देखना होता है कि वह आपको नहीं आती है।

 खेसारी ने कहा कि कभी-कभी गलतियां भी आपको बड़ा एक्टर बना देती है जो मुझे इस फिल्म में करनी भी पड़ी है। हमने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया है अब आपको कितना पसंद आएगी यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ साउथ की अदाकारा मेघाश्री नजर आने वाली हैं जिनको लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेघा श्री अपने काम को लेकर बेहद संजीदा रहती हैं। वे अपने काम को लेकर पंक्चुअल भी रहती हैं अगर मुझे सेट पर 7 बजे आना होता था तो वह भी उस टाइम पर आने से हिचकती नहीं। उनकी भाषा भोजपुरी नहीं है लेकिन वह इतनी मेहनती हैं कि अपने किरदार को बखूबी याद कर लेती हैं।

 गंगोत्री स्टूडियो की बैनर से बनी फिल्म ‘फरिश्ते’ के निर्माता एस एस रेड्डी हैं. निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं. लेखक अरविंद तिवारी, हैं. डीओपी आर आर प्रिंस हैं. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं.लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और अरविंद तिवारी,संगीत कृष्णा बेदर्दी ,एक्शन दिलीप यादव का है. आर्ट रविन्द्र गुप्ता हैं. इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ मेघा श्री,पूजा गांगुली,अमित शुक्ला,श्रद्धा नवल ,खुसबु यादव, प्रकाश जैश, रिंकू भारती और सोनू पांडेय है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत