श्री परशुराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा 23 अप्रैल को

० आशा पटेल ०
दौसा । गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के चाणक्य छात्रावास में दो दिवसीय भगवान श्री परशुराम महोत्सव 22 और 23 अप्रैल को जिलाअध्यक्ष वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंघवाड़ा) के नेतृत्व में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा । मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के पीछे रलावता रोड पर स्थित ब्राह्मण समाज के चाणक्य छात्रावास में स्थापित भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में 22 अप्रैल को प्रकांड विद्वानों के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ और हवन के उपरांत महाआरती होगी। 

वहीं सभा की जिले में स्थापित सभी ब्लॉक एवं तहसील इकाइयां अपनी कार्यकारिणी के साथ परशुराम जयंती मनाकर प्रसाद वितरण करेंगे । इसके अलावा 23 अप्रेल को भगवान श्री परशुराम की विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा । जिसमे जिले के सभी ब्राह्मण पुरुष और महिलाएं बड़ी तादाद में हिस्सा लेंगे । महिलाओं की कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का रुटचार्ट परशुराम धर्मशाला से चाणक्य छात्रावास तक होगा। ब्राह्मण समाज की इस विशाल परशुराम भगवान की यात्रा का दौसा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार