ब्रज महोत्सव का शुभारम्भ करने पहुंचे पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह

० आशा पटेल ० 
जयपुर । पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से ब्रजहोली महोत्सव का आगाज डीग महल से हुआ। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह , भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, भरतपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ब्रज महोत्सव का शुभारम्भ करने पहुंचे पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह का परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। डीग महल परिसर में श्री विश्वेंद्र सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डीग के मेला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे रस्साकशी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू दौड़ सहित दादा-पोता दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। वहीं डीग महल परिसर में मेहंदी, रंगोली और मूंछ प्रतियोगिता के बाद लोक कलाकारों की शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां हुई। डीग महल परिसर में ही नई दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा मेगा कल्चरल ईंवनिंग का आयोजन किया गया।  दर्शकों को रंगीन फव्वारों ने अपनी ओर आकर्षित किया। ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन डीग, भरतपुर और कामां में तीन मार्च तक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार