सार्क जर्नलिस्‍ट फोरम' के प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईएमसी का दौरा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्‍ली। सार्क देशों के पत्रकार संगठन ‘सार्क जर्नलिस्‍ट फोरम’ के प्रति‍निधिमंडल ने भारतीय जन संचार संस्‍थान का दौरा किया। प्रति‍निधियों का स्‍मृति चिन्‍ह और संस्थान की प्रकाशन सामग्री देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसजेएफ के अध्‍यक्ष राजू लामा, आईआईएमसी के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. मीता उज्‍जैन, डॉ. पवन कौंडल एवं अंकुर विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।
आईआईएमसी के महानिदेशक ने प्रति‍निधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल सभ्यता, संस्कृति और आपसी आदान-प्रदान के माध्यम से प्राचीन काल से जुड़े हुए हैं। भारत और नेपाल के बीच मित्रता बढ़ाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। नेपाल को भारत के सुख-दुख का साथी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की दोस्ती दुनिया के लिए मिसाल है।

इस अवसर पर एसजेएफ के अध्‍यक्ष राजू लामा ने कहा कि आईआईएमसी में आकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जनसंचार शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी इस यात्रा के माध्यम से उन्हें मीडिया शिक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी मिली है। 
अपनी यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएमसी के पुस्तकालय और संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो 'अपना रेडियो 96.9 एफएम' का भी दौरा किया।  सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद आरिफ अंसारी, युवराज शर्मा, दशरथ घिमिरे, शिवा रेगमी, रूद्र प्रसाद सुबेदी एवं करण ताम्रकार शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड