राजस्‍थान विधान सभा के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का उद्घाटन होगा 22 सितम्‍बर को

० आशा पटेल ० 
जयपुर। देश और प्रदेश के लिए एक और खुश खबर कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान का लोकार्पण शुक्रवार 22 सितम्‍बर को सांय 6:30 बजे मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। समारोह की अध्‍यक्षता विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी करेंगे। देश के विधानमण्‍डलों में राजस्‍थान विधान सभा ऐसी पहली विधान सभा है, जहां कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब का निर्माण किया गया है।

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने बजट 2021-22 में नई दिल्‍ली स्थित कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब की तर्ज पर जयपुर में भी कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब बनाया जाना प्रस्‍तावित किया था ताकि पक्ष व विपक्ष के विधायकगण में विधायी सदभाव की भावना स्‍थाई रूप से बनी रहे। कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब परियोजना में बेसमेंट, भूतल और पाँच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है।

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने इस परियोजना के लिए समय-समय पर बैठकें की। उन्‍होंने परियोजना को साकार करने के लिए विभिन्‍न स्‍तरों पर समीक्षा की। राज्‍य सरकार की यह परियोजना देश में बेहतर मिसाल होगी।विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि कॉन्‍स्‍टीट्यूशन क्‍लब के उद्घाटन समारोह में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल और विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेन्‍द्र राठौड मौजूद रहेंगे। समारोह में राज्‍य मंत्री मण्‍डल के सदस्‍यगण और विधायकगण भी शामिल होंगे।

 शर्मा ने बताया कि क्‍लब का शिलान्‍यास 9 फरवरी, 2022 को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने किया था। विधान सभा के समीप 4 हजार 948 वर्गमीटर भूखण्‍ड पर लगभग 80 करोड रूपये की लागत से क्‍लब का निर्माण किया गया है। क्‍लब में रेस्‍टोरेन्‍ट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्‍फ्रेन्‍स हॉल, जिम, सैलून, बैडमिन्‍टन एवं टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने हेतु कमरों का निर्माण किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली