चारों स्टेट में सरकार काग्रेस की ही बनेगी : सचिन पायलट

० आशा पटेल ० 
जयपुर । कांग्रेस नेता और राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक दौरे पर रहे। सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने ग्राम पंचायत, देवली भांची, मंडावर, हथौना ,पराना, बरोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत कर, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया , एवं ग्रामीणों की जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हैदराबाद में हाल ही सीडब्ल्यूसी की बैठक हुईं । उन्होनें कहा-दो दिन तक खुले माहौल में सकारात्मक चर्चा हुईं। 

अगले महीनों में जहां जहां चुनाव है वहां पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। चारों स्टेट में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे । 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद। लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराकर इंडिया अलाइंस चुनाव जितेगी।भाजपा राजस्थान में विपक्ष में पूरी तरह फेल रही है ।  केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड और हमारी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता देखेंगी। महिला आरक्षण बिल को लेकर भी कहा की इस विधेयक में संशोधन की क्या थी जरुरत जब हमारी सरकार ने राज्य सभा में इसे पास किया था

 तो उसमें संशोधन की नहीं थी जरुरत अब इसे भी 2026 में लागू किया जाएगा पहले सर्वे होगा,फिर परिसीमन होगा फिर विधेयक लागू होगा । भाजपा यात्राएं निकाल रही लेकिन यहां के क्षेत्रीय नेताओं पर कोई भरोसा नहीं है ।इसलिए दिल्ली के नेता यहां आ रहे हैं। पिछली बार भी ऐसे आए थे।अंत में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार