Delhi साध नगर, न पीने का पानी, सीवर भी जाम वर्षों पुरानी कालोनी पिछड़े गांवों से भी बदतर : रणबीर सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। पालम विधान सभा क्षेत्र के साध नगर वार्ड में विकास का नामोनिशान नहीं है। वर्षों पुरानी अनधिकृत कालोनी की ऐसी दुर्दशा है जो किसी पिछड़े गांव से भी बदतर लग रहा है। टूटी फूटी सड़कें
सीवर जाम,खासकर बरसात के दिनों में चलना दूभर हो जाता है। साध नगर निवासी सुनील सोलंकी ने बताया कि गली न -9 में आठ साल से पानी नहीं आ रहा है। 2021 में जल बोर्ड द्वारा पानी की लाइन डाली गई थी जिसे अभी तक मुख्य पाईप लाईन में जोड़ा नहीं गया है 

जिससे पेय जल की आपूर्ति नहीं हो रही है । समाज सेवी विष्णु पंडित ने बताया कि गली न -16 में सीवर लाइन जाम है। यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, बच्चे हमेशा गिरते रहते है एवम बुजुर्गों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यहां की जनता जनप्रतिनिधियों से काफी नाराज़ है एवम चुनाव आने पर उन्हें सबक सिखाना चाहती है।

यहां के लोगों की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री एवम जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से निवेदन किया है कि वर्षों पुरानी इस कालोनी की दुर्दशा पर ध्यान देकर यहां के सीवर की सफाई एवम सड़कों की मरम्मत एवम पेय जल की व्यवस्था सुदृढ़ करवाएं ताकि यहां की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके और स्वस्थ नागरिक के रूप में जीवन यापन कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार