गढ़वाल हितैषिणी सभा के 100 वर्ष 29 को दिल्ली के गढ़वाल भवन में भव्य कार्यक्रम

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। गढ़वाल हितैषिणी सभा के 100 वर्ष होने पर दिल्ली में शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर 29 अक्टूबर को गढ़वाल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्तराखंडी पारंपरिक परिधान एवं आभूषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस अवसर पर सौभागवति सम्मान, श्रीदेव सुमन वरिष्ठ नागरिक सम्मान से विभूषित नामों की घोषणा भी की जाएगी। 

गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि सभा पिछले 100 वर्षों से लगातार समाज कल्याण के कार्य करती चली आ रही है, जिनमें गरीब कन्याओं की शादी में मदद, ग्रामीण शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास और ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान भी शामिल हैं। इस प्रेस वार्ता के अवसर पर सभा के महासचिव मंगल सिंह नेगी ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी व.पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शिरकत करेंगे। इस अवसर पर संयोगिता ध्यानी, अनिल कुमार पंत, गुलाब सिंह जयडा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार