जल बोर्ड की लापरवाही से आखिर बड़ा हादसा हो ही गया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार वार्ड के महाराणा प्रताप द्वार के पास दिल्ली जल बोर्ड द्वारा डीप सीवर सिस्टम के निर्माण हेतु एक वर्ष पहले गड्ढा खोदा गया था जो आज तक ज्यों का त्यों ही पड़ा है। इन गड्ढों के कारण अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई मोटरसाइकिलें गिरने से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं और आज तब हद हो गई जब एक कार सवार इस गड्ढे में समा गया जिसे क्रेन की सहायता से निकाला गया। इस दुर्घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है कि लाखो शिकायतों की बावजूद न तो प्रशासन संज्ञान ले रहा है ना ही जल बोर्ड कोई समुचित कदम उठा रहा है।

इस बाबत फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कई बार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है लेकिन किसी ने अभी तक इसे गंभीरता से नहीं लिया है। सोलंकी ने बताया कि शिकायतों के बावजूद स्थिति यूं ही रहने के कारण उन्होंने डाबड़ी थाना में जल बोर्ड एवम ठेकेदार के खिलाफ शिकायत भी की है फिर भी गड्ढा यूं ही पड़ा है और आज बड़ा हादसा आखिर हो ही गया।

गड्ढे के बारे में बताते हुए सोलंकी ने कहा कि 28 अक्टूबर 2022 को इसका टेंडर पास हुआ था, टेंडर के पास होने के पैंतालीस दिनों के अंदर इस कार्य को पूरा करने का समय निर्धारित था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही एवम दिल्ली जल बोर्ड की अनदेखी से आज साल भर बाद भी यह ज्यों का त्यों पड़ा है। ज्ञात हो कि यह गड्ढा भास्कराचार्य कॉलेज के ठीक अपोजिट सर्विस रोड पर एवम महाराणा प्रताप द्वार के सामने स्थित है। इस गड्ढे के कारण रोजाना लाखो राहगीरों, महावीर एनक्लेव और मधु विहार के सात ब्लॉकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सबब बना हुआ है लेकिन दिल्ली जल बोर्ड एवम ठेकेदार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत