फ़ोर्टिस हॉस्पिटल सोसाइटी ने की आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की माँग

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जयपुर में फ़ोर्टिस हॉस्पिटल में हुए घटनाक्रम मे वरिष्ठ ई.एन.टी. सर्जन, डॉ. मोहन कुलहरी के साथ मरीज़ के परिजनों द्वारा की गई मारपीट की प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी ने कड़ी निंदा की है। सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ विजय कपूर ने सरकार व पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई की माँग करते हुए उनकी तुरंत गिरफ़्तारी व उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा है ।

डॉ. कपूर ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट- 2008 की धाराओं 3 व 4 के तहत ग़ैर ज़मानती मुक़दमा दर्ज करने की माँग की है । डॉ. विजय कपूर ने कहा कि आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं से चिकित्सक समुदाय में तीव्र आक्रोश है और इन की रोकथाम के लिए सरकार को तुरंत प्रभावी व ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। हम चिकित्सकों को ना तो जनता की सहानुभूति और ना ही प्रशासन की लीपापोती चाहिए । हमें सिर्फ़ सुरक्षा व सम्मान चाहिए ।

डॉ. विजय कपूर ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत व प्रभावी कार्रवाई न करने की सूरत मे मजबूर हो कर प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी को प्रदेश मे संपूर्ण मेडिकल बंद व शटडाउन का आह्वान करने का अप्रिय व अवांछनीय निर्णय लेना पड़ेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड