विश्व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रवि ने जीते दो गोल्ड

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दिल्ली के रवि चौहान ने 110 किलोग्राम वजन वर्ग में डेडलिफ्ट, पुसपुल और बेंचप्रेस स्पर्धा में दो गोल्ड मैडल और एक सिल्वर जीत कर देश का गौरव बढ़ाया। चैंपियनशिप में दुनियाभर के प्रतियोगियोें के बीच रवि ने अपनी ताकत का अहसास कराया उसने विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच अपनी ताकत का लोहा मनवाया। 

दिल्ली के रोहिणी निवासी और एमसीडी में कार्यरत रवि चौहान की इस जीत पर भारतीय बॉडी बिल्डिंग संघ उसके कोच सुनील लोहचब और उसके परिजनों ने खुशी जताई है। कोच सुनील लोहचब की अगवाई में रूस की राजधानी मास्को में हुई प्रतियोगिता में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीत कर कई नए रिकॉड बनाए हैं और प्रतिस्पर्धा में ओवर आल दूसरे नंबर पर रही, जबकि रूस की टीम पहले नंबर और कजाखिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर रही है।

 भारत की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन कर यूएसए में होने वाली विश्व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। दिल्ली लौटने पर उसका शानदार स्वागत किया जाएगा। रवि चौहान ने कहा कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश का सम्मान बढ़ाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली